{"_id":"5ef3b3948ebc3e42d6430f62","slug":"the-pools-that-used-to-stay-in-summer-are-locked-on-today-chandigarh-news-pkl3792271163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर...गर्मी आते ही जो स्विमिंग पूल रहते थे गुलजार, आज उन पर जड़े हुए हैं ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर...गर्मी आते ही जो स्विमिंग पूल रहते थे गुलजार, आज उन पर जड़े हुए हैं ताले
Thu, 25 Jun 2020 12:41 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
गर्मियों के दिनों में सिटी ब्यूटीफुल में स्वीमिंग का क्रेज पूरे जोर पर रहता था। लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से प्रशासन ने स्वीमिंग पूल खोलने की इजाजत नहीं दी है। इस वजह से तैराकी के शौकीन खिलाड़ियों और सीखने वालों में मायूसी छाई है। वहीं स्वीमिंग से जुड़े परिधान बेचने वालों की दुकानों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ। इसके साथ ही कोरोना वायरस के चलते कई खेलों के शुरू न होने से ट्राइसिटी में स्पोर्ट्स के खेल उपकरणों की खरीदारी में भारी गिरावट आई हैं।
उठाना पड़ रहा है काफी नुकसान
सेक्टर- 20 के स्पोर्ट्स के दुकानदार विपिन ने बताया इस बार भी गर्मी के सीजन को देखते हुए पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन कोराना वायरस की वजह से स्वीमिंग पूलों को बंद कर दिया गया। इस वजह से सारा सामान ऐसे ही डिस्प्ले में लगा हुआ है। इस वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सामान की बिक्री न होने से हो रहा नुकसान
सेक्टर- 22 के स्पोर्ट्स कार्नर के सुनील ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। शहर में क्रिकेट के साथ अन्य खेलों की गतिविधियां अभी भी बंद पड़ी हैं। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने समान खरीदने से दूरी बना ली है। इसका काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्रिकेट के सामान की ब्रिकी में भारी गिरावट
फटाफट क्रिकेट और मनोरंजन से भरपूर आईपीएल भी कोरोना वायरस की भेंट चढ़ चुका है। आईपीएल के शुरू होने से पहले ही सिटी के स्पोर्ट्स कारोबार करने वाले क्रिकेट से जुड़ी हर आइटम को रखना शुरू कर देते थे और डिस्काउंट ऑफर भी देते थे। इस बार आईपीएल के टलने और प्रशासन की ओर से क्रिकेट के खेल को सिटी में खेलने की इजाजत नहीं मिलने पर क्रिकेट के समान की ब्रिकी में भारी गिरावट आई है।