फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The police chased the people who arrived to get a pass in RLA

आरएलए में पास बनवाने के लिए पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 27 Mar 2020 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
The police chased the people who arrived to get a pass in RLA
चंडीगढ़। कर्फ्यू पास बनवाने के लिए वीरवार को आरएलए दफ्तर पहुंचे लोगों को पुलिस की सख्ती का सामान करना पड़ा। तय समय पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जमा लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजनी पड़ीं। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आने-जाने के लिए पास बनाने दावा प्रशासन ने किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पास बनवाने के लिए आरएलए पहुंचे, जहां काफी इंतजार करने के बाद भी संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे। इस दौरान 50 से अधिक लोग एकत्र हो गए। बढ़ती भीड़ को देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों से जाने के लिए कहा। इसके बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर पुलिस सख्त हो गई और लोगों को तितर-बितर करने के लिए सख्ती से पेश आने लगी। लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई और कुछ लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। कुछ लोगों ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य अस्पतालों में गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं, जिसकी देखरेख के लिए उन्हें पास की जरूरत है, लेकिन अभी तक उनका पास नहीं बन पाया है। कुछ लोग शहर में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए पास बनवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पास नहीं बन पाने के कारण वह निराश होकर वापस चले गए।
विज्ञापन

पास के लिए मुझे एप्रोच न करें : एडवाइजर
पास के लिए लोगों ने एडवाइजर मनोज परिदा तक की सिफारिश लगाने का प्रयास किया, जिस पर परेशान एडवाइजर को ट्वीट करना पड़ा कि लोग मुझसे पास बनवाने के लिए एप्रोच न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed