{"_id":"676dc07f8b40c331b1001dfb","slug":"the-person-who-killed-the-former-inld-mla-committed-triple-murder-in-panchkula-chandigarh-news-c-16-pkl1043-594179-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Panchkula Triple Murder: इनेलो के पूर्व विधायक की हत्या करने वाले ने ही बरसाई थी गोलियां, पढ़ें बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula Triple Murder: इनेलो के पूर्व विधायक की हत्या करने वाले ने ही बरसाई थी गोलियां, पढ़ें बड़े खुलासे
Fri, 27 Dec 2024 02:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:15 AM IST
सार
23 दिसंबर की रात सल्तनत होटल के बाहर विक्की, तीरथ और वंदना की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पार्टी जीरकपुर के रहने वाले रोहित भारद्वाज ने अपने बर्थडे पर आयोजित की थी, जिसमें विक्की, उसका भांजा तीरथ और रोहित की दोस्त जींद के उचाना की रहने वाली वंदना पहुंची थी।
विज्ञापन
कालू
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंचकूला के मोरनी रोड पर स्थित सल्तनत होटल के बाहर ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या करने वाले दो लाख के इनामी गैंगस्टर कालू ककरोलिया ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
पंचकूला क्राइम ब्रांच के हाथ होंडा सिटी कार में सवार आरोपियों की टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज लगी है। इसमें गाड़ी चला रहे आरोपी ने गोल टोपी और चश्मा लगा रखा है।
विज्ञापन
पंचकूला क्राइम ब्रांच के हाथ होंडा सिटी कार में सवार आरोपियों की टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज लगी है। इसमें गाड़ी चला रहे आरोपी ने गोल टोपी और चश्मा लगा रखा है।
विज्ञापन
Trending Videos
कपिल सांगवान का खास शूटर है कालू
सूत्रों के मुताबिक गाड़ी चला रहा आरोपी कपिल सांगवान उर्फ नंदू का खास शूटर कालू ककरोलिया है। वहीं, पुलिस ने कार में कालू के साथ सवार दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है। वह भी नंदू का खास शूटर बताया जा रहा है। कालू के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस एसटीएफ समेत तीन टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस पार्टी में मौजूद टोनी से लगातार पूछताछ कर रही है। टोनी पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात के बाद पुलिस आरोपियों का पीछा करती पंजाब की तरफ पहुंची, जहां आरोपी कार छोड़कर बस में फरार हो गए।फरवरी में हुई थी राठी की हत्या
कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने 25 फरवरी को नफे सिंह की हत्या करवाई थी। नंदू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बता दें कि नफे राठी की हत्या में शामिल कालू अब तक फरार है। उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कालू के खिलाफ दो लाख रुपये इनाम घोषित है। नफे सिंह राठी पर अंधाधुंध फायरिंग की तरह ही पंचकूला ट्रिपल मर्डर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। हालांकि, पंचकूला ट्रिपल मर्डर में अभी तक किसी ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, जैसा गैंगस्टर वारदात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेते रहे हैं।
विज्ञापन