फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The person who kidnapped his girlfriend's five-year-old daughter and threatened her was arrested

Chandigarh News: प्रेमिका की पांच साल की बच्ची का अपहरण कर धमकी देने वाला काबू

Wed, 12 Jun 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
The person who kidnapped his girlfriend's five-year-old daughter and threatened her was arrested
चंडीगढ़। मलोया से प्रेमिका की पांच साल की बच्ची का अपहरण कर फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी अंकित के रूप में हुई है जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह मामला सोमवार को मलोया थाने में आईपीसी 364 व 506 के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और पिछले कुछ समय से सेक्टर-25 निवासी अंकित के साथ प्रेम-संबंध के चलते रिलेशन में है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अंकित शिकायतकर्ता महिला पर शक कर रहा था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था। इसी के चलते सोमवार को अंकित ने प्रेमिका की पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया हैै और बच्ची की गर्दन के पास चाकू रखकर कुछ फोटो महिला को भेजकर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसके बाद पुलिस को सूचना जिसके बाद युवक की तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी युवक बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था लेकिन पुलिस ने युवक को दबोच लिया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़वाकर महिला को सौंपा। आरोपी युवक अंकित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोेपी पर पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed