{"_id":"a929e63f57e715a401b5120a193fc88b","slug":"the-pa-chairman-also-trapped-all-the-accused-underground","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के पीए भी फंसे, सभी आरोपी अंडरग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के पीए भी फंसे, सभी आरोपी अंडरग्राउंड
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कान्फेड के जनरल मैनेजर विनोद कुमार की आत्महत्या के मामले में कान्फेड चेयरमैन के पीए को भी नामजद किया गया है।
पीए लालचंद टोरकी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। विनोद कुमार के खुदकुशी करने के बाद पीए सहित सभी अन्य आरोपी अधिकारी और कर्मचारी (कुल आठ आरोपी हैं) ‘अंडरग्राउंड’ हो गए हैं।
सोमवार को सेक्टर-2 स्थित कान्फेड कार्यालय से सभी नदारद मिले और उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। उधर, सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद विनोद कुमार का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
55 वर्षीय विनोद कुमार कान्फेड पंचकूला में जनरल मैनेजर थे और उनके पास अंबाला में डीएम का भी अतिरिक्त प्रभार था। रविवार को विनोद कुमार पंचकूला सेक्टर-20 स्थित अपने घर में फंदे से लटके मिले थे।
विज्ञापन
विनोद कुमार, आढ़ती मोहनलाल, कान्फेड स्टोर की देखरेख का काम देख रहे सेल्समैन समयराज पर मिलीभगत करके करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गेहूं गबन करने का मामला बराड़ा थाने में दर्ज किया गया था।
अफसर बदलते ही दर्ज हुआ केस
यह घोटाला अप्रैल-मई में उजागर हुआ था और तीन महीने पहले ही मामला दर्ज करने के आदेश जारी हो गए थे, लेकिन आदेशों की फाइल दबी रही।
पिछले दिनों कान्फेड के एमडी एवं वित्तायुक्त बदल गए, जिसके बाद मामले ने फिर तूल पकड़ा और बराड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
मामला दर्ज होते ही विनोद कुमार ने सुसाइड कर लिया, जबकि समयराज की पहले ही संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है।