{"_id":"676b8b49dc727ad93a05f90a","slug":"the-only-lamp-has-been-extinguished-the-gloriousness-of-the-house-is-gone-chandigarh-news-c-16-pkl1043-592532-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बुझ गया इकलौता चिराग... चली गई घर की ‘रौनक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बुझ गया इकलौता चिराग... चली गई घर की ‘रौनक’
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाने के सामने पेड़ से टकराई तेज रफ्तार थार कार में जान गंवाने वाला रौनक उर्फ अमनदीप (19) अपने परिवार का इकलौता चिराग था। हादसे के समय थार गाड़ी को रौनक ही चला रहा था। हालांकि इस हादसे में घायल सेक्टर-21 निवासी युवक आर्यन की हालत अभी ठीक नहीं है और वह पीजीआई में उपचाराधीन है। जबकि हादसे में घायल दो अन्य युवक विनायक और धन्नंजय शर्मा निवासी अंबाला को सोमवार दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।
गौरतलब है कि बीती रविवार की देर रात में करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-34 थाने के सामने एक तेज रफ्तार थार कार फुटपाथ किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई थी। हादसे के समय इस कार में चार युवक थे जो कि दुर्घटनाग्रस्त थार में बुरी तरह से घायल हो गए थे। पेड़ से टकराई गाड़ी के धमाके की आवाज सुनते ही थाना में से पुलिस बाहर आई और पीसीआर व एंबुलेंस के जरिए चारों घायल युवकों को अस्पताल में ले जाया गया था। घायल युवक धन्नजंय को सेक्टर-16 जीएमएसएच और अन्य घायल विनायक शर्मा, आर्यन और रौनक को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-34 थाने में तैनात कांस्टेबल के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को मृतक रौनक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
वहीं, पुलिस ने घायल युवक विनायक व धन्नंजय के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों सगे भाई है और अंबाला के रहने वाले है। हादसे के समय वह दोनों भाई पिछली सीट पर बैठे थे जबकि पीजीआई में उपचाराधीन तीसरा घायल युवक आर्यन चंडीगढ़ सेक्टर-21 का रहने वाला है और वह अगली परिचालक सीट पर बैठा था। गाड़ी रौनक चला रहा था और वह रात को तीनों खाना खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित थार फुटपाथ पर पर चढ़कर पेड़ से जा टकराई।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन