फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The number of dengue patients in the city reached 125, take precautions

Chandigarh News: शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 125, बरतें एहतियात

Sun, 20 Oct 2024 05:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
The number of dengue patients in the city reached 125, take precautions
चंडीगढ़। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 125 हो गई है जबकि सितंबर में महज 12 और पांच अक्टूबर तक 69 मरीज थे। सिर्फ 14 दिनों में डेंगू के 56 मामले आए हैं। तेजी से बढ़ते डेंगू के मरीजों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मलेरिया विभाग की टीम लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। इसके बावजूद डेंगू के मच्छरों का आतंक जारी है। विभाग लगातार लोगों से मच्छरों से बचाव के उपाय कर डेंगू पर अंकुश लगाने में सहयोग की अपील कर रहा है। इस बीच राहत की बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में डेंगू के मरीजों की संख्या अभी बेहद कम है। पिछले वर्ष अक्तूबर में मरीजों की संख्या 250 पर पहुंच गई थी। साल 2021 में डेंगू के 1596 मामले सामने आए थे। वहीं 2022 में 910 और 2023 में 454 मरीज सामने आए थे। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर-76260-02036 पर संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल कर फॉगिंग, स्प्रे या मच्छरों से बचाव के लिए दी जा रही सुविधाओं की अनदेखी से संबंधित शिकायत के लिए कॉल करके मदद ली जा सकती है। पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग़, जीएमसीएच 32 के माइक्रोबायोलॉजी विभाग़, जीएमएसएच-16 के माइक्रोबायोलॉजी विभाग, सिविल अस्पताल-मनीमाजरा, सिविल अस्पताल-22 और सिविल अस्पताल-45 में निःशुल्क परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed