{"_id":"6a5d365409ca7f029b022a65","slug":"the-name-of-god-is-received-from-the-guru-swami-bhitiharanand-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1074757-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान का नाम गुरु से प्राप्त होता है: स्वामी भीतिहरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान का नाम गुरु से प्राप्त होता है: स्वामी भीतिहरानंद
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में रविवार को एक दिवसीय जप साधना शिविर आयोजित किया गया। इसमें 70 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ध्यान, जप और आध्यात्मिक साधना की। शिविर का शुभारंभ मिशन के सचिव स्वामी भीतिहरानंद महाराज के मार्गदर्शन में हुआ।
स्वामी भीतिहरानंद ने जप साधना की महत्ता बताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से मन की शुद्धि होती है और जीवन में शांति व आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने श्री मां सारदा देवी के जीवन प्रसंगों का उल्लेख किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने चार घंटे तक अखंड जप साधना की। भजन, स्तोत्र और शास्त्र पाठ भी हुए। शिविर का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।