{"_id":"6519d8d079c8bb323b0d65da","slug":"the-murder-of-pu-professors-wife-has-remained-a-puzzle-for-the-police-for-2-years-chandigarh-news-c-16-pkl1043-251612-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू प्रोफेसर की पत्नी की हत्या गुत्थी पुलिस के लिए 2 वर्ष से बनी हुई है पहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू प्रोफेसर की पत्नी की हत्या गुत्थी पुलिस के लिए 2 वर्ष से बनी हुई है पहेली
विज्ञापन
चंडीगढ़। 4 नवंबर 2021 को दिवाली वाले दिन हुई पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारत भूषण गोयल की पत्नी सीमा गोयल की हत्या की गुत्थी करीब दो साल से चंडीगढ़ पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं और हत्यारा फरार है। गोयल द्वारा पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उन्होंने पत्नी सीमा गोयल (60) की लाश सबसे पहले देखी थी। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले वह उसे अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने सीमा गोयल को मृत घोषित कर दिया था। सीमा गोयल का मोबाइल फोन भी गायब था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी दिखे थे मगर उससे कुछ हासिल नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। वहीं, सिर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। पुलिस ने मामले में नौकर, माली और अन्य जानकारों के बयान भी लिए थे मगर कुछ हाथ नहीं लग सका था।
सीएफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंपल जुटाए थे। चादर और तकिए पर खून के निशान मिले थे। वहीं, उस कपड़े को भी जांच के लिए भेजा गया था जिससे कथित रूप से सीमा गोयल को बांधा गया था। सेक्टर- 11 थाना पुलिस ने सीमा गोयल के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पीयू प्रोफेसर की पत्नी की लाश पीयू कैंपस जी ब्लॉक में बने आवास में 4 नवंबर 2021 को मिली थी। उनका घर पीयू वीसी आवास के पीछे बना हुआ है जो काफी सुरक्षित क्षेत्र है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया था कि कोई जबरन घर में दाखिल नहीं हुआ था। संबंधित क्षेत्र का मोबाइल डंप डाटा और रिश्तेदारों और जानकारों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए थे। तकनीकी स्तर पर काफी तलाश के बावजूद मृतका का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ था।
दूध वाले के आने पर पता चला पत्नी की हत्या का:
पुलिस के मुताबिक भारत भूषण गोयल ने बताया था कि उन्हें 4 नवंबर को पत्नी की लाश ग्राउंड फ्लोर पर कमरे में सुबह साढ़े 7 बजे पड़ी मिली थी। रात को वह ऊपरी कमरे में सोए हुए थे। सुबह लगभग साढ़े सात बजे दूधवाले ने गोयल को फोन कर बताया कि उसने घर के आगे दूध के पैकेट रख दिए हैं। गोयल के मुताबिक वह नीचे उतरे और पाया था कि मुख्य दरवाजा बंद है। फिर वह दूसरे कमरे से बाहर दूध लेने गए और पाया कि मुख्य दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी है। कमरा खोल कर अंदर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हैं और वह बिस्तर पर अचेत पड़ी है। घटना से पहले वाली रात मृतका की इकलौती बेटी भी घर से बाहर थी। वह मुल्लांपुर में अपनी एक मित्र के पास गई हुई थी। वह एमडी की तैयारी कर रही थी। पुलिस को घर की दो खिड़कियों की जाली भी टूटी हुई मिली थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में भाई ने दायर की थी याचिका, सुनवाई जारी
सीमा गोयल के भाई दीप जोर्ज ने पुलिस जांच से असंतुष्टि जाहिर करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पिछले वर्ष याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट में पुलिस अपनी जांच को लेकर हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश कर चुकी है। इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने की दिशा में जांच के लिए पुलिस सीमा बहल के पति गोयल के नार्को टेस्ट के लिए गुजरात के गांधी नगर भी लेकर गई थी मगर स्वास्थ्य कारणों से उन्हें टेस्ट के लिए अनफिट करार दिया गया था। याचिका के मुताबिक बीबी गोयल और उनकी पत्नी के रिश्ते तनावपूर्ण थे। इसके अलावा घटना वाले दिन सिर्फ वही मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें उचित जांच किए बिना छोड़ दिया था।