फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The mobile and challan book of the Special Executive Magistrate cutting the challan of the mask escaped.

मास्क का चालान काट रहे स्पेशल एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट का मोबाइल और चालान बुक छीनकर फरार

Fri, 25 Dec 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
The mobile and challan book of the Special Executive Magistrate cutting the challan of the mask escaped.
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में झपटमारों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि मास्क का चालान काट रहे स्पेशल एक्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट इंदरजीत सिंह का ही मोबाइल और चालान बुक झपटकर फरार हो गए। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साउथ डिविजन स्पेशल एक्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट इंदरजीत सिंह टीम के साथ बुधवार को बिना मास्क पहनकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों का डड्डूमाजरा स्थित चड्डा क्लीनिक के पास चालान काट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल और चालान बुक छीन लिया। वारदात के बाद वह युवक के पीछे कुछ दूर भागे, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर पर दी गई। सूचना पर मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्पेशल एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट इंदरजीत सिंह का बयान दर्ज किया। वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात स्थल समेत आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed