फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The miscreant escaped after snatching chain from woman in Sector-41 Chandigarh

फोन पर बात कर रही महिला की चेन छीनकर बदमाश फरार

Sat, 07 Aug 2021 09:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreant escaped after snatching chain from woman  in Sector-41 Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर- 41 में चर्च के सामने से बाइक सवार बदमाशों ने फोन पर बात कर रही एक महिला की चेन छीन ली। महिला लोगों को बुलाती, तब तक बदमाश फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सेक्टर- 39 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर- 37 निवासी किरमाला (38) ने पुलिस को बताया कि बड़हेड़ी में उनकी ब्यूटी पार्लर की दुकान है। रात लगभग 8.30 बजे प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर एक्टिवा से घर लौट रही थी। सेक्टर- 41 चर्च के सामने से निकलने के दौरान किसी का फोन आ गया। किरमाला सड़क किनारे रुककर फोन पर बात कर रही थी कि पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी 7 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, इस कारण महिला किसी की शक्ल नहीं देख सकी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed