चंडीगढ़। कोरोना वायरस पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन सोशल वेलफेयर चंडीगढ़ और थिएटर फॉर थिएटर के सांझा प्रयास से मौलीजागरां में किया गया। नाटक के जरिए कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी संदेश भी दिया। नाटक का निर्देशन प्रिंस शर्मा और लेखन आशीष शर्मा ने किया। पोषण पखवाड़ा 2019 से हर साल 14 दिन के लिए लोगों में संतुलित भोजन और पौष्टिक आहार संबंधी जानकारी बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। इस साल पोषण पखवाड़ा का यह स्वास्थ्य कार्यक्रम 16 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाएगा। नाटक के तहत कलाकारों ने अच्छे और स्वच्छ खानपान के प्रति जागरूक किया। पोषण पखवाड़े के तहत विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों में 31 मार्च तक नाटकों का मंचन किया जाएगा। बुधवार को खेले गए नाटक में प्रिंस शर्मा, हरविंदर सिंह, सौरभ शर्मा, जसपाल सिंह, एकम, प्रिया शर्मा, जैकी शर्मा, नवजीत कौर, पवन ने विभिन्न किरदार निभाए।