{"_id":"5deeb1a58ebc3e87ac77196e","slug":"the-incidents-of-molestation-created-an-atmosphere-of-insecurity-in-the-city-chandigarh-news-pkl359454879","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंड़ीगढ़ः 24 घंटे में छेड़छाड़ की तीन घटनाएं, महिलाओं की सुरक्षा सवालों में, पीयू भी पीछे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंड़ीगढ़ः 24 घंटे में छेड़छाड़ की तीन घटनाएं, महिलाओं की सुरक्षा सवालों में, पीयू भी पीछे नहीं
Tue, 10 Dec 2019 03:07 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हैदराबाद और उन्नाव कांड के बाद से देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों में उबाल है और दरिंदों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। हाल यह है कि चंडीगढ़ जैसी सिटी में भी महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। जीएमसीएच-32 में दो जूनियर लेडी डाक्टरों से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को चार घंटे के भीतर एक के बाद एक छेड़छाड़ की दो घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। साथ ही महिलाओं और युवतियों के लिए चंडीगढ़ के सेफ सिटी होने के दावे पर भी सवाल खड़ा कर दिया।
सोमवार सुबह सात बजे जहां पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस में एक प्रोफेसर की पत्नी से छेड़छाड़ की वारदात हुई, वहीं सुबह 11 बजे के करीब पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक लड़की को जबरन जंगल में खींचकर ले जाने की कोशिश की गई। दोनों ही मामलों में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। उधर, बीते शनिवार को स्कूल जा रही एक लड़की से भी युवक ने छेड़छाड़ की। हालांकि इस मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात एक - प्रोफेसर की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी का स्केच जारी
सोमवार को पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस में स्थित बॉटेनिकल गार्डन में सुबह सात बजे एक प्रोफेसर की पत्नी मार्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति उनका पीछा करने लगा। प्रोफेसर की पत्नी ने जब रुककर उससे उनका पीछा करने का कारण पूछा तो उसने उनको दूसरी ओर जाकर वॉक करने को कहा। जब उन्होंने इससे इंकार किया तो उक्त व्यक्ति उनकी तरफ बुरी नीयत से बढ़ने लगा। प्रोफेसर की पत्नी ने बचाव के लिए पास पड़े एक डंडे से उसको मारने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें झटका देकर गिरा दिया।
इसके बाद किसी तरह मौके से भागकर वह गार्डन के गेट तक पहुंचीं और वहां मौजूद लोगों को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद जब तक लोग वहां पहुंचते, आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के अनुसार, आरोपी व्यक्ति का स्केच बनवा लिया है। अब स्केच के जरिए पुलिस आरोपी को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
वारदात दो : कंप्यूटर सेंटर से घर लौटते समय युवक ने युवती को दबोचा
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे नयागांव निवासी 19 वर्षीय युवती कंप्यूटर सेंटर से अपने घर वापस जा रही थी। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के पास युवती को एक अज्ञात युवक ने पकड़ लिया और उसे खींचकर जंगल की ओर ले गया। हालांकि इस घटना को पेक के एक छात्र ने देखकर शोर मचा दिया और साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर युवती को युवक के चंगुल से बचाया। हालांकि आरोपी युवक मौके से भाग निकला। युवती ने मामले की शिकायत सेक्टर 11 थाना पुलिस को दी।
युवती ने बताया कि जब वह घर वापस जा रही थी तो पेक के पास युवक छिपकर खड़ा था और उसके वहां पहुंचते ही अचानक उसने उसका हाथ पकड़ लिया और जंगल की तरफ खींच ले गया। इस घटना को पेक स्थित हॉस्टल के छात्र नीतीश ने देख लिया। आरोपी ने युवती का मुंह अपने हाथ से दबाया हुआ था। नीतीश ने तत्काल चिल्लाकर अपने दोस्त को बुलाया। आवाज सुनकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भी जंगल की तरफ दौड़ पड़ा। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी युवक मौके से भाग निकला। सिक्योरिटी गार्ड और पेक के छात्र युवती को जंगल से सुरक्षित बाहर लेकर आए। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
तीसरी घटना : स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार
सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूल जा रही एक लड़की से युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर कर दी। लड़की ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल पुलिस स्टेशन पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर लिया। लड़की के बताए अनुसार पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की। लड़की ने बताया कि युवक ने पहले भी कई बार छेड़छाड़ की कोशिश की थी, लेकिन शनिवार को उसने अपनी हद पार करते हुए लड़की को खींचने का प्रयास किया। सोमवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहिचान सेक्टर-37 सी निवासी जय कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस से मामले में पूछताछ की जा रही है।