{"_id":"66b020e239b879aeb10408b6","slug":"the-heat-made-people-sweat-people-yearned-for-good-rain-chandigarh-news-c-16-pkl1043-485006-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, अच्छी बारिश के लिए लोग तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, अच्छी बारिश के लिए लोग तरसे
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रविवार को कड़ी धूप रही। गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। ऐसा महसूस ही नहीं हो रहा कि सावन का महीना चल रहा है क्योंकि अभी तक एक भी लगातार अच्छी बारिश नहीं हुई है।
सुबह से ही तेज धूप निकली रही। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इस बार मौसम ने सभी को हैरान किया है। पिछले साल जहां जुलाई के महीने में काफी ज्यादा बारिश हुई थी। इस बार जुलाई का महीना काफी सूखा रहा। अगस्त का पहले हफ्ते में भी अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। अब तक छोटे-छोटे स्पैल में ही बारिश हुई है। लोगों को अभी तक सावन की अच्छी बारिश का इंतजार है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार दो दिन बाद मौसम बदल सकता है और बारिश की संभावना है। इससे पहले लोगों को ऐसे ही कड़ी धूप का सामना करना पड़ेगा।
आज भी तेज धूप के आसार : सोमवार को भी शहर में धूप निकलेगी। दिन में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शहर में अब तक मानसून के सीजन में 1 जून से लेकर रविवार शाम 5:30 बजे तक 266.6 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 44 फीसदी कम है।