फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The government has extended the tenure of Director Health Services, Hitinder Kaur.

Chandigarh News: सरकार ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हितिंदर कौर की सेवाओं में किया विस्तार

Mon, 27 Oct 2025 09:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
The government has extended the tenure of Director Health Services, Hitinder Kaur.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. हितिंदर कौर की सेवाओं में एक साल का विस्तार किया है। सरकार ने प्रदेश में चल रही प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं का हवाला देकर यह विस्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल ने सीएम भगवंत मान की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। डॉ. हितिंदर कौर ने 31 अक्तूबर को 58 साल की आयु के बाद सेवानिवृत्त होना था। स्वास्थ्य विभाग इस समय बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं और कई योजनाओं पर भी काम कर रहा है। ये योजनाएं प्रभावित न हो इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है। संबंधी अधिकारी को उनके आखिरी वेतन के बराबर सेवा के विस्तार की अवधि के दौरान वेतन मिलेगा। पेंशन का लाभ उनकी सेवा पूरी होने के बाद ही दिया जाएगा। साथ ही वह वार्षिक वेतन बढ़ोतरी के हकदार भी नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed