{"_id":"585e8cb04f1c1bfd65e39d15","slug":"the-former-minister-s-son-over-the-speed-of-invoicing-police-seized-rc","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूर्व मंत्री के बेटे का ओवर स्पीड का चालान, पुलिस ने आरसी की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के बेटे का ओवर स्पीड का चालान, पुलिस ने आरसी की जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pawan kumar Bansal
- फोटो : अमर उजाला
यूटी ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष कुमार का हल्लोमाजरा-पंचकूला रोड पर चालान किया है। पुलिस के अनुसार उनकी गाड़ी ओवर स्पीड थी। इस वजह से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शहर में शनिवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कई जगह ओवर स्पीड के नाके लगाए हुए थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष कुमार को हल्लोमाजरा-पंचकूला रोड पर ओवर स्पीड होने पर रोका।
विज्ञापन
वह हल्लोमाजरा से पंचकूला की ओर जा रहे थे। इस रोड पर अधिकतम स्पीड लीमिट 60 है, जबकि पुलिस के अनुसार मनीष बंसल अपनी लग्जरी कार में 66 की स्पीड से आ रहे थे। इस पर पुलिस ने उनका ओवर स्पीड का चालान कर दिया।
विज्ञापन
फिलहाल ट्रैफिक पुलिस ने मनीष की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) जब्त कर ली है और उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया जा सकता है। डीएसपी ट्रैफिक ने पूर्व मंत्री के बेटे मनीष बंसल के चालान की पुष्टि की है।