{"_id":"61e1d862a4d3a310297d173d","slug":"the-fifth-mini-covid-care-center-will-be-built-in-sector-35b-the-administration-has-approved-chandigarh-news-pkl4392759199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-35बी में बनेगा पांचवां मिनी कोविड केयर केंद्र, प्रशासन ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-35बी में बनेगा पांचवां मिनी कोविड केयर केंद्र, प्रशासन ने दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में जल्द ही एक और मिनी कोविड केयर केंद्र तैयार हो जाएगा। यूटी प्रशासन ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी को सेक्टर-35बी स्थित आईएमए कांप्लेक्स में ये केंद्र बनाने की अनुमति दी है। दो महीने में केंद्र तैयार किया जाएगा। नोडल ऑफिसर यशपाल गर्ग ने ये आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर केंद्र का उपयोग किसी अन्य काम के लिए नहीं किया जाए। ये जगह उपयोग के बाद इसी हालात में प्रशासन को दोबारा सौंपनी होगी। प्रशासन ने इस काम के लिए संस्था का आभार जताया और कहा कि पिछले साल मई, जून में भी संस्था ने कोविड केयर सेंटर चलाया था और कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सहयोग दिया था।
कोई भी संस्था दे सकती है आवेदन
बता दें कि केंद्र स्थापित करने के लिए कोई भी संस्था आवेदन कर सकती है। केंद्र में कम से कम 50 बेड की सुविधा होनी चाहिए। इनमें से 80 फीसदी बेड पर ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होनी चाहिए। ऑक्सीजन की व्यवस्था भी संस्था को खुद करनी होगी। केंद्र में कोरोना के कम गंभीर पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा और उन्हें दवाओं से लेकर खाने-पीने की सुविधा मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी।