फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Fadi market run on Sunday, department unaware

रविवार को बेरोकटोक लग रहा फड़ी बाजार, विभाग बेखबर

Tue, 03 Mar 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Fadi market run on Sunday, department unaware
मनीमाजरा। नगर निगम को ठेंगा दिखाकर हर रविवार को मनीमाजरा की सड़कों, पार्किंग एरिया और फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी वाले बाजार सजाते हैं। उन्हें रोकना वाला कोई नहीं होता है।
विज्ञापन

नगर निगम ने चंडीगढ़ के सभी सेक्टरों और मार्केट में रविवार को ऐसे अतिक्रमण को हटाने के लिए इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगा रखी है। वहीं मनीमाजरा को लावारिस छोड़कर नगर निगम को कोई अधिकारी और इंफोर्समेंट विभाग को कोई कर्मचारी इधर नहीं आता है। बस स्टैंड के पास एक फल बेचने वाला और एक गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाला हर दिन सरकारी फुटपाथ पर अपनी रेहड़ी लगाकर रखता है। वह भी तब, जब इनके अपने एक से लेकर तीन अड्डे माडर्न कांप्लेक्स के वेंडर जोन में निकले हुए हैं। यही नहीं जब इंफोर्समेंट विंग की टीम कार्रवाई करने के लिए निकलती है तो इसे पहले ही पता चल जाता है और ये एकदम से अपनी फड़ी वहां से हटा लेते हैं। इसके अलावा मनीमाजरा के बस स्टैंड के आसपास बने सभी शोरूम के बरामदों पर कब्जा कर दुकानदार अपना सामान रखते हैं। मोटर मार्केट मनीमाजरा के शोरूम के बरामदों में टायरों की दुकानें करने वाले अपने टायरों के ढेर सजाकर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed