{"_id":"682796cf87b56f03cf04b683","slug":"the-elderly-created-a-stir-by-presenting-bhangra-chandigarh-news-c-16-pkl1043-711154-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बुजुर्गों ने भंगड़ा पेश कर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बुजुर्गों ने भंगड़ा पेश कर मचाया धमाल
Sat, 17 May 2025 01:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर की मासिक बैठक हुई। इस दौरान मई महीने में जन्मे हुए लोगों का केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में बुजुर्गों ने भंगड़ा पेश धमाल मचाया।
इसकी अध्यक्षता चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के प्रधान सुभाष अग्रवाल ने की।चैप्टर हेड दीदार सिंह ने सभी मेहमानों का भी स्वागत किया। इस दौरान पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान सोमेश गुप्ता ने भजन हम को मन की शक्ति देना और शिव बटालवी का पंजाबी गीत शिखर दोपहर सर ते, मेरा टल चलया परछावां प्रस्तुत किया। इसके बाद दीपक ने गीत सुहानी चांदनी रातें हमें जीने नहीं देतीं पेश किया। प्रभा कपूर ने पंजाबी गीत जूती कस्तुरी पैर न पूरी पेश किया। मुनीश्वर जैन ने देशभक्ति गीत वतन की राह में वतन के नोजवां शहीद हो गाया। एनएस छाबड़ा ने स्वास्थ्य टिप्स दिए।
विज्ञापन
वहीं, पवन कुमार ने जिंदगी इक सफर है सुहाना..., मीनाक्षी ने पंजाबी लोकगीत डाची बालया मोड़ मुहार वे..., पवन शर्मा ने चलते-चलते मेरे गीत याद रखना..., संजय ने जलते हैं जिस के लिए..., नीलम गोयल ने सारी सारी रात तेरी याद सताए गीत पेश कर मन मोहा।
कजरा मुहब्बत वाला...
रीता छाबड़ा, रेखा शर्मा व रेखा ने मिलकर कजरा मुहब्बत वाला..., आ जा सनम मधुर चांदनी में हम और हंसता हुआ नूरानी चेहरा गीत पर मनमोहक नृत्य किया। दर्शन कुमार वसन ने स्वरचित गजल अनमोल खुशनुमा कोई सपना मुझे भी दे पेश की। रीता और रेखा शर्मा के संचालन में तंबोला खेला गया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। डाॅ. प्रदीप शर्मा न्यूरोलॉजिस्ट की ओर से न्यूराेलॉजी संबंधी रोगों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।