{"_id":"69b326c081be95cd560c7c53","slug":"the-effect-of-strictness-nine-people-reached-the-crime-branch-gave-written-assurance-of-giving-up-drugs-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-969483-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती का असर: नौ लोग क्राइम ब्रांच पहुंचे, नशा छोड़ने का दिया लिखित आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती का असर: नौ लोग क्राइम ब्रांच पहुंचे, नशा छोड़ने का दिया लिखित आश्वासन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंदिरा कॉलोनी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती का असर अब दिखने लगा है। वीरवार को कॉलोनी के नौ लोग अपने परिजनों के साथ यूटी पुलिस के क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचे और लिखित में भरोसा दिया कि वे अब न तो नशा बेचेंगे और न ही इलाके में किसी को बेचने देंगे। साथ ही उन्होंने कॉलोनी को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।
पुलिस के अनुसार इन नौ लोगों के खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। इनमें से दो व्यक्ति बैड करेक्टर श्रेणी में भी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच की टीम पिछले करीब एक सप्ताह से इंदिरा कॉलोनी में लगातार दिन-रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान आठ मार्च को जागरूकता कार्यक्रम में क्राइम ब्रांच प्रभारी ने नशा तस्करों को चेतावनी दी थी कि वे शुक्रवार तक यह अवैध धंधा छोड़ दें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी कहा था कि जो लोग नशे का कारोबार छोड़ना चाहते हैं, वे अपने वकील या परिजनों के साथ क्राइम ब्रांच कार्यालय आकर लिखित में जानकारी दें। इसके बाद नौ लोग स्वयं कार्यालय पहुंचकर नशा छोड़ने का भरोसा दे गए। स्थानीय पार्षद गीता ने बताया कि पुलिस की मुहिम के बाद इलाके का माहौल तेजी से बदल रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता डॉ. लवि ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर ही लगभग 90 प्रतिशत तक स्थिति सुधर गई है और लोगों में अब पुलिस का डर भी दिखाई दे रहा है।