फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The driver who stole money from the transporter's car was arrested along with his partner

ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से रुपये चोरी करने वाला चालक को साथी संग किया गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The driver who stole money from the transporter's car was arrested along with his partner
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू की पार्किंग से ट्रांसपोर्टर की इंडेवर कार से 10 लाख रुपये चुराने वाले चालक को उसके साथी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगलदीप सिंह निवासी लुधियाना खन्ना और करमबीर सिंह निवासी बुड़ैल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से 5 लाख 65 हजार रुपये, एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मंगलवार को दोनों को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-38 निवासी मनीष बस्सी को सुबह अपने दोस्त को मोहाली एयरपोर्ट छोड़ने जाना था। इसलिए दोनों रात को माउंट व्यू होटल में रुक गए। मनीष ने चालक से कहा कि गाड़ी में रुपये रखे हैं इसलिए वह गाड़ी में ही रुक जाए। सुबह उठे तो देखा कि चालक गायब है और मोबाइल बंद है। जब उन्होंने गाड़ी चेक की तो देखा 10 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद मनीष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की। 10 लाख में से 5 लाख 66 हजार के अलावा अन्य रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed