फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The dream of a house can be fulfilled in City Beautiful, apply from today

सिटी ब्यूटीफुल में घर का सपना हो सकता है पूरा, आज से करें आवेदन

Wed, 31 Aug 2022 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The dream of a house can be fulfilled in City Beautiful, apply from today
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस 12 आवासीय, एक व्यावसायिक और दो नर्सिंग होम साइट की नीलामी करने जा रहा है। ये संपत्तियां शहर के अलग-अलग हिस्सों में हैं। ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए लोग बुधवार से पंजीकरण करा सकेंगे। 29 सितंबर को आखिरी बोली लगाई जाएगी। जिसने जिस संपत्ति के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई होगी, उसे वो बेच दी जाएगी।
विज्ञापन

नीलामी शर्तों के अनुसार 31 अगस्त से सुबह 10 बजे से 22 सितंबर शाम 5 बजे तक तक इच्छुक बोलीदाता दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। 23 सितंबर सुबह 9 बजे से लेकर 26 सितंबर तक इन दस्तावेजों को विभाग की तरफ से मंजूरी दी जाएगी। बोलीदाता 27 सितंबर सुबह 9 बजे से बोली लगाना शुरू कर सकते हैं और 29 सितंबर सुबह 11 बजे तक आखिरी बोली लगाई जा सकेगी। नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीदाताओं को https://eauction.gov.in/ पर जाकर खुद को पंजीकृत करना होगा। उन्हें यूजर नेम और पासवर्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद ही वह अपनी इच्छुक संपत्ति के लिए बोली लगा सकेंगे। इससे पहले मार्च महीने में एस्टेट ऑफिस ने आठ आवासीय संपत्तियों को फ्री होल्ड पर नीलामी में रखा था। विभाग को अपने सभी आठ प्लॉट से 37.5 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 18 करोड़ रुपये के करीब था।
विज्ञापन

आवासीय संपत्ति
सेक्टर साइट संख्या एरिया आरक्षित मूल्य
19बी 1298 500.50
21सी 2280 557.33
30ए 396 493.75
33सी 1400 1014
37 3066 169
37 3589 169
37ए 318 343
37ए 323 335
37ए 326 338
38सी 2157 192
40 237 259.40
40बी 1051 253.50
व्यावसायिक संपत्ति
सेक्टर-37 218 137.50
नर्सिंग होम साइट
सेक्टर-33सी में दोनों - एरिया 744.44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed