फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The dividing road of Sector-5/8 will be declared a no overtaking zone, a cycle track will be built on the former route

Chandigarh News: सेक्टर-5/8 की डिवाइडिंग रोड को घोषित किया जाएगा नो ओवरटेकिंग जोन, पूर्व मार्ग पर बनेगा साइकिल ट्रैक

Wed, 16 Apr 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The dividing road of Sector-5/8 will be declared a no overtaking zone, a cycle track will be built on the former route
चंडीगढ़। शहर के डीसी निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। विज्ञान पथ पर सेक्टर-5/8 की डिवाइडिंग रोड को नो ओवरटेकिंग जोन घोषित करने और पूर्व मार्ग पर समर्पित साइकिल ट्रैक बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सड़क हादसों के बाद घायलों को त्वरित इलाज दिलाने के लिए एंबुलेंस की संख्या दोगुनी करने और शहर की सड़कों पर स्पष्ट मार्किंग व साइनेज लगाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रमुख स्थानों पर पैदल यात्री और साइकिल संकेतक लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा ऑटो रिक्शा पिकअप पॉइंट्स, साइकिल ट्रैक को अलग करने, एटीसी सिग्नल इंस्टॉलेशन, सीसीटीवी मरम्मत, सड़कों की मरम्मत, पैदल सुरक्षा उपाय, भारी वाहनों के लिए अलग लेन, नो हॉर्न जोन और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक कम करने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व मार्ग (ट्रांसपोर्ट लाइट से ट्रिब्यून चौक) पर साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विज्ञान पथ पर सेक्टर 5/8 की डिवाइडिंग रोड को नो ओवरटेकिंग जोन घोषित करने के लिए बीच सड़क पर पीली मार्किंग, प्लास्टिक बोलार्ड और उचित साइन बोर्ड्स लगवाए जाएं।
विज्ञापन


पांच ब्लैक स्पॉट्स पर हुई मौतों की समीक्षा की गई
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए 112 इमरजेंसी रिस्पांस स्कीम के तहत शहर में एंबुलेंस की संख्या वर्तमान 6 से बढ़ाकर 12 करने पर भी समिति ने जोर दिया। एसएसपी ट्रैफिक व डीएसपी ट्रैफिक की तरफ हाल ही में आयोजित रोड सेफ्टी डायलॉग-कम-वर्कशॉप की रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में पांच प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या और पांच ब्लैक स्पॉट्स पर हुई मौतों की समीक्षा की गई, साथ ही इनके समाधान के लिए सुझाव दिए गए। बैठक में ट्रैफिक पुलिस द्वारा कराए गए एक सर्वे की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें सड़क इंजीनियरिंग कार्यों जैसे रोड मार्किंग्स, ट्रैफिक साइनेज, टेबल टॉप्स, रंबल स्ट्रिप्स, पेलिकन लाइट्स, ब्लिंकर लाइट्स और पेड़ों की छंटाई से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed