फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The debate that started on social media was saved from taking a bloody turn

Chandigarh News: सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस खूनी रूप लेने से बची

Tue, 07 Jan 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The debate that started on social media was saved from taking a bloody turn
मोहाली। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस खूनी रंग का रूप लेते-लेते बच गई। मोहाली पुलिस ने समय रहते आरोपियों को तीन पिस्टलों के साथ गिरफ्तार कर लिया और वारदात टल गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन से उसकी विक्रमजीत सिंह उर्फ बीनू निवासी गुरदासपुर के साथ सोशल मीडिया पर बहस चल रही थी। क्योंकि, कुछ दिन पहले विक्रमजीत ने उसकी और मंगेतर की कुछ फोटो उसकी मंजूरी के बिना सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। जब उसने इस बात पर एतराज जताया तो विक्रमजीत उसके साथ सोशल मीडिया पर बहस करने लगा। उसके बाद उसने उसे धोखे से मिलने के लिए मोहाली बुला लिया। इसी दाैरान उसे इस बात का पता चल गया कि विक्रमजीत उसकी हत्या करना चाहता है। इसके लिए उसने अपने कुछ साथियों को भी साजिश में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्टल बरामद किए है, जिसमें से एक 9 एमएम का ग्लॉक पिस्टल समेत 5 जिंदा कारतूस और 30 बोर के 2 पिस्टल समेत 2 मैगजीन और 10 जिंदा रौंद बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और तरणदीप सिंह के रूप में हुई है। जबकि इनका तीसरा साथी विक्रमजीत सिंह उर्फ बीनू निवासी गुरदासपुर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed