{"_id":"5875000c4f1c1b0c50ba7f31","slug":"the-damage-control-on-deputy-cm-s-statement-by-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के बयान पर आप का डैमेज कंट्रोल, सीएम के लिए दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के बयान पर आप का डैमेज कंट्रोल, सीएम के लिए दी सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल के होने को लेकर सफाई दी है। आप ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब में पार्टी का चेहरा हैं।
विज्ञापन
इसका यह मतलब नहीं कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती है तो वे सीएम होंगे। दिल्ली पीएसी की सदस्य व डिप्टी सीएम की सलाहकार अतिषि मर्लेना के अनुसार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बयान को सीएम की कयासबाजी के संदर्भ में तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन
केजरीवाल आप का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, दिल्ली में कईवादे पूरे करने के कारण उनकी विश्वसनीयता बढ़ी है। पंजाब में भी वे जो वादे करेंगे, उन्हें पूरा करके दिखाएंगे। वे दिल्ली के सीएम हैं और राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के साथ उनकी पूरी प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन