फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The corporation's treasury is empty

Chandigarh News: निगम का खजाना खाली...सदन की बैठक में विकास का एजेंडा नहीं

Sun, 22 Dec 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The corporation's treasury is empty
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक 24 दिसंबर को है। इस बैठक में विकास के एक भी एजेंडा नहीं हैं। ऐसा इसलिए कि नगर निगम का खजाना खाली है। पैसे नहीं होने के कारण विकास के एजेंडा नहीं लाया जा रहा है। पिछले बैठक में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बैठक में आए थे और संबोधित किया। मेयर को उम्मीद थी कि प्रशासक उन्हें फंड देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक में 14 एजेंडों पर चर्चा होगी। इसमें एक कनाल या उससे अधिक एरिया के लिए टर्शरी ट्रीटेड (टीटी)कनेक्शन लेना जरूरी है। यह एजेंडा आ रहा है। यह एजेंडा पिछले बैठक में भी आया था लेकिन हंगामा के चलते उस पर चर्चा नहीं हुई थी। यह एजेंडा फिर आ रहा है। बावजूद इसके 7385 मकानों में से 2906 ही टरसरी ट्रीटेड वाटर कनेक्शन से कवर है। 414 संस्थान में से 150 के पास ही टी टी कनेक्शन हैं। टीटी कनेक्शन नहीं लेने वालों से पानी के बिल का 7.7 प्रतिशत चार्ज किया जाएगा। टीटी वाटर का रेट 7 रुपये प्रति लीटर होगा। चंडीगढ़ वाटर सप्लाई बायलॉज के क्लॉज 13 (9) (सी) के अनुसार एक कनाल और उससे बड़े घरों में टीटी वाटर का कनेक्शन लेना अनिवार्य है। लेकिन कुल 7385 ऐसे घरों में से केवल 2906 घर ही ट्रीटेड पानी के कनेक्शन से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा 414 संस्थानों में से केवल 150 ने ही कनेक्शन लिया हुआ है।
विज्ञापन

ट्रीटेड पानी कनेक्शन न लेने वाले घरों पर कुल जल बिल का 7.5% अतिरिक्त शुल्क लगेगा
कई बार सूचना जारी करने के बाद भी एक कनाल से ज्यादा एरिया के कई मकान मालिकों ने टीटी वाटर सप्लाई का कनेक्शन नहीं लिया है। इसलिए अब नगर निगम ने नया प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार ट्रीटेड पानी कनेक्शन न लेने वाले घरों पर कुल जल बिल का 7.5% अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रीटेड पानी की दर 7 रुपये प्रति लीटर होगी, जैसा कि दिल्ली जल बोर्ड के मानकों के अनुसार तय है। ट्रीटेड पानी का उपयोग निर्माण, एयर कंडीशनिंग, शीतलन संयंत्र और अन्य औद्योगिक कार्यों के लिए किया जा सकता है। नगर निगम चंडीगढ़ वाटर बायलॉज में संशोधन करने का प्रस्ताव नगर निगम की सदन की बैठक में लेकर आएगा। इसके अलावा अग्निशमन कर्मचारियों को वर्दी का पैसा देने , तीन पार्षदों के पूछे सवालों के जवाब के अलावा अन्य एजेंडा हैं जिन पर चर्चा होनी है।

नगर निगम चंडीगढ़ निजी और धार्मिक आयोजनों के लिए मोबाइल टॉयलेट वैन किराए पर देगा

नगर निगम चंडीगढ़ ने अपनी मोबाइल टॉयलेट वैन को निजी और धार्मिक आयोजनों के लिए किराए पर देने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब तक ये वैन केवल सरकारी आयोजनों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध थीं। एमसीसी का कहना है कि इसे लेकर रोजाना निजी आयोजनों के लिए भी मांग आ रही है। मोबाइल टॉयलेट वैन की सुविधाएं और खर्चे एमसीसी के पास वर्तमान में 17 दस-सीटर मोबाइल टॉयलेट वैन हैं, जिनमें प्रत्येक वैन में 5 पुरुष और 5 महिला सीटें हैं। इन वैन के संचालन और रखरखाव में ईंधन, ड्राइवर, हेल्पर और सफाई सामग्री जैसे हर्पिक और साबुन पर भारी खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed