फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The contestants enthralled the audience with their dance performances in the grand finale.

Chandigarh News: ग्रांड फिनाले में प्रतिभागियों ने नृत्य से बांधा समा

Wed, 03 Dec 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The contestants enthralled the audience with their dance performances in the grand finale.
चंडीगढ़। सेक्टर-38 के रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन के सभागार में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की ओर से सोमवार को स्वरांजलि-2025 का ग्रांड फिनाले का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्कूल को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। संस्था के मार्गदर्शक सजन ने सभी को नेक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कलयुग जा रहा है सतयुग आने वाला है। उस सुनहरी युग के आगमन में हम सबको नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित होना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरपर्सन अनुपमा तलवार सभी प्रतिभागियों को कहा कि लोग अपने अमूल्य गुणों को आत्मसात करें। सच बोलें और मानवीय मूल्य धारण करें। संगीत सीखने के साथ-साथ जीवन को आदर्श वाले व्यक्तित्व का बनाएं एवं नकारात्मक बातों को त्याग सकारात्मक बातों का प्रयोग करें। ध्यान रखें कि आपके माध्यम से किसी को दुख ना हो। अपने माता-पिता का सम्मान करें, आप अपने आसपास जितने लोग हैं उन सभी का सम्मान करें, प्रतिदिन मेहनत करेंl इवेंट इंचार्ज बलदेव मदान ने और सेंटर इंचार्ज अनीता कपूर ने सभी विजेताओं को बधाई दी। आए भी लोगों का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ स्मिता बहुगुणा और जया आहूजा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed