फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conspiracy to kill Baba Siddiqui was hatched in Patiala jail

Baba Siddiqui News: पटियाला जेल में रची गई बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश, जीशान को विदेश से हुई थी फंडिंग

Mon, 14 Oct 2024 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो विशाल पाठक, चंडीगढ़
विशाल पाठक, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 10:15 PM IST
सार

Mohammad Zeeshan Akhtar : मुबंई में एनसीपी नेता की हत्या की प्लानिंग पंजाब की पटियाला जेल हुई थी। इसका खुलासा होने के बाद पंजाब के डीजीपी ने जेल प्रबंधन व एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन
Conspiracy to kill Baba Siddiqui was hatched in Patiala jail
आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर। - फोटो : संवाद

विस्तार

aba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पटियाला जेल में रची गई थी। इसकी सुपारी लाॅरेंस के गुर्गे ने जेल में ही जालंधर के आरोपी जीशान अख्तर को दी थी। जीशान जेल से ही विदेश में गैंग के एक अन्य गुर्गे से बात भी की थी। जीशान ने सुपारी लेने के बाद विदेश में बैठक एक गुर्गे को पूरी प्लानिंग समझाई थी।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस को खुफिया सूत्रों से इनपुट मिला है, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार डीजीपी गौरव यादव ने जेल प्रबंधन और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को इसकी जांच करने के लिए कहा है। एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह ने इस संदर्भ में पटियाला जेल प्रबंधन से सोमवार को बातचीत की है। पटियाला जेल की जिस बैरक में जीशान बंद था, वहां के कैदियों से भी पूछताछ शुरू हो गई है। यहां तक कि पटियाला जेल में बंद लॉरेंस के गुर्गे भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार जीशान को ही लॉरेंस के गुर्गों ने मेन हैंडलर बनाया था। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जालंधर में ही उसे फंड उपलब्ध कराए गए थे। जेल से बाहर निकलते ही वह मुंबई के लिए रवाना हो गया था। बता दें आरोपी जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर के गांव शकर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दीकी की हत्या अनुज की मौत का बदला
बाबा सिद्दीकी की हत्या को अनुज थापन की मौत से भी जोड़ा जा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर स्पष्ट किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अनुज थापन की मौत का बदला है। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने अनुज थापन और सोनू कुमार को फाजिल्का से गिरफ्तार किया था। दोनों ने 14 अप्रैल को सलमान के घर पर फायरिंग के लिए शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार मुहैया कराए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक फायरिंग केस में आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, इसके बाद थापन के परिजनों ने यह आरोप लगाए थे कि पुलिस कस्टडी में टॉर्चर की वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed