फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The commission remembered the gaushala, the commissioner inspected

प्रशासन को आई गोशालाओं की याद, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Thu, 23 Apr 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
The commission remembered the gaushala, the commissioner inspected
चंडीगढ़। कर्फ्यू के एक महीने के बाद आखिरकार प्रशासन को गोशाला की याद आ ही गई। शहर में कर्फ्यू के कारण गोशालाओं में चारे के संकट को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर ने बुधवार को गोशालाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोशालाओं के चारा गृह का निरीक्षण किया और संचालकों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने निगम अधिकारियों को गोशालाओं में चारे की दिक्कत को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि कर्फ्यू के कारण पंजाब से आने वाले चारे को लाने में गोशाला संचालकों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही शहरवासियों से भी गोशालाओं को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। अमर उजाला ने गोशालाओं में चारे की इस परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्थानीय स्तर पर लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे। साथ ही यूटी प्रशासन की ओर से भी मदद के लिए आश्वासन दिया गया था। बुधवार को नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित और सेक्टर-45 स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने चारा भंडार का जायजा लिया। साथ ही गोशाला संचालकों को होने वाली परेशानी के बाबत चर्चा की। कमिश्नर केके यादव ने निगम अधिकारियों को शीघ्र ही गोशालाओं में चारे व अन्य वस्तुओं की परेशानी को दूर करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

हॉर्स कोर्ट का भी किया दौरा
इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हॉर्स कोर्ट में भी निगम कमिश्नर पहुंचे। जहां उन्होंने घोड़ों के भी चारे व अन्य जरूरी वस्तुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शहर में पशुओं को चारे आदि की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed