{"_id":"6771a6a64680ad44930741d7","slug":"the-cold-is-intense-dense-fog-in-the-morning-equal-chill-during-the-day-and-night-chandigarh-news-c-16-pkl1043-596490-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ठंड प्रचंड... सुबह घना कोहरा, दिन और रात में समान ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ठंड प्रचंड... सुबह घना कोहरा, दिन और रात में समान ठिठुरन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साल जाते-जाते सर्दी ने अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं। रविवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस रहा। यह स्थिति दिन के समय भी रात जैसी ठंड का अनुभव करा रही है। वहीं, कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार तड़के 3:00 बजे के विजिबिलिटी बेहद कम रही। यही नहीं सुबह 6:00 बजे तक भी कम विजिबिलिटी के चलते लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अगले दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
हालांकि आगामी दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और सर्दी बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी। इसलिए चालक वाहन चलाते समय सावधान रहें। पिछले 24 घंटे के दौरान 4.4 एमएम बूंदाबांदी हुई है। इस सीजन में 1 अक्तूबर से लेकर रविवार शाम 5:30 बजे तक 38.1 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे और दिन में सर्दी का यह सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखने की सलाह दी है।
आज कैसा रहेगा मौसम
सुबह और रात में घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
जान लीजिए... 31 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम
मौसम साफ रहेगा लेकिन सुबह और रात में घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।