फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The clerks sent two names for the government's committee.

Chandigarh News: लिपिकों ने सरकार की कमेटी के लिए दो नाम भेजे

Tue, 05 Sep 2023 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
The clerks sent two names for the government's committee.
सरकार से हड़ताल के दौरान ड्यूटी का वेतन जारी करने की मांग की
विज्ञापन

कहा- मांगें नहीं मानीं तो फिर करेंगे आंदोलन, सभी जिलों में मनाया संघर्ष दिवस
चंडीगढ़। जुलाई-अगस्त में हड़ताल पर रहे लिपिकों की मांग पर फैसला लेने के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति के लिए लिपिक एसोसिएशन ने दो लिपिकों के नाम सरकार को भेज दिए हैं। मंगलवार को लिपिकों ने सभी जिलों में संघर्ष दिवस मनाया। साथ ही हड़ताल की अवधि को ड्यूटी अवधि मान कर वेतन जारी करने की मांग की। लिपिकों ने इस मांग के पूरा न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

लिपिक एसोसिएशन के महासचिव कर्ण सिंह मोगा ने बताया कि सरकार ने 16 अगस्त को हुई लिपिकों के साथ बैठक में पांच सदस्यीय समिति बनाकर तीन महीने में फैसला लेने का आश्वासन दिया था। समिति में दो सदस्य लिपिक एसोसिएशन के लिए जाने थे, जिसके लिए लिपिक एसोसिएशन ने महेंद्रगढ़ से लिपिक पंकज व भिवानी से लिपिक विकास सिंह छोक्कर का नाम भेजा है। 30 अगस्त को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने यह सूचना सरकार को भेज दी। अभी तक इस बारे में कोई बैठक नहीं हुई। मोगा ने कहा कि लिपिक एसोसिएशन के फैसले के अनुसार मंगलवार को सभी जिलों में संघर्ष दिवस मनाया गया। लिपिकों की मांग है कि सरकार हड़ताल की अवधि को ड्यूटी की अवधि मानते हुए वेतन जारी करवाए। उनकी वेतन ग्रेड संबंधी मांगों पर विचार के लिए जल्द से जल्द समिति की बैठक बुलाई जाए। अन्यथा लिपिकों को फिर से आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed