फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The city resounded with the hail of Har Har Mahadev, long queues of devotees started for darshan in the temple

चंडीगढ़: हर हर महादेव के जयकारे से शहर गुंजायमान, मंदिर में दर्शनों के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

Sun, 19 Feb 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with the hail of Har Har Mahadev, long queues of devotees started for darshan in the temple
चंडीगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव के जयकारे से शहर गुंजायमान रहा। मंदिरों में खासतौर पर युवा काफी संख्या में पूजा अर्चना करते नजर आए। उनका कहना था कि भक्ति और आस्था से उनमें सकारात्मक ऊर्जा आती है और अपने धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है। कहीं जलाभिषेक तो कहीं दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न किया गया। हाथ में जल और फूलमाला लिए भक्तों की कतार मंदिर से बाहर काफी दूर तक नजर आ रही थी। भक्तों की सहूलियत को ध्यान में रखकर शहर के मंदिरों और शिवालयों में सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई थी। वही भक्तों के लिए दूध, खीर, मालपुआ और ब्रेड पकोड़ा का लंगर भी लगाया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भोलेनाथ और मां गौरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेक्टर-22बी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर किए गए विशेष आयोजन में 17 फरवरी से शुरू हुए संगीतमय भजन संध्या का क्रम 18 फरवरी को भी शाम 7 बजे तक जारी रहा। इस अवसर पर सुख समृद्धि व शांति के लिए चार पहर की पूजा भी हुई। महिला संकीर्तन मंडली ने शिव भजन की प्रस्तुति की। मंदिर प्रबंधन की तरफ से भक्तों के लिए मीठे दूध और प्रसाद का लंगर लगाया गया था।
विज्ञापन


सेक्टर-46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सुबह ध्वजारोहण के बाद हवन पूजन किया गया। वही चार पहर की पूजा के बाद मंदिर में केसर और सूखे मेवे वाले दूध, फल और पकोड़े का प्रसाद बांटा गया। वहीं पीजीआई परिसर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। वहां भी भक्तों के लिए लंगर लगाया गया। इसी क्रम में मलोया स्थित शिव साईं मंदिर में दूध खीर मालपुए का लंगर लगाया गया। सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 40 के श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 21 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर 24 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 11 के सनातन धर्म मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। हजारों की संख्या में इन मंदिरों में भक्तों ने माथा टेका और लंगर छका। हनुमंत धाम में भक्तों को 11 हजार रुद्राक्ष के गन्ने बांटे गए। सेक्टर 28 स्थित शिव खेड़ा मंदिर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं भक्त

भोलेनाथ से जुड़ी है आस्था
भगवान भोलेनाथ तो सबके हैं। मेरी भगवान शिव में बचपन से ही आस्था जुड़ी हुई। शिवरात्रि से बड़ा पर्व कोई नहीं हो सकता। आज सेक्टर- 46 स्थित सनातन धर्म मंदिर में माथा टेकने आई हूं जिससे उनकी कृपा बनी रहे। अंचन, 46 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बड़ा दिन, सुबह ही भगवान भाेलेनाथ के दर्शन किए
शिवरात्रि बड़ा दिन होता है। सुबह ही मंदिर जाने के लिए तैयार हो गया था। सेक्टर- 46 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर लाइन में लगते हुए भगवान शिव के दर्शन किए।
गौरव, सेक्टर-46 निवासी

बच्चों में भक्ति के संस्कार जागे
शिव भोले की पूजा करने से सब काम पवित्र हो जाते हैं। महापर्व पर दोनों बच्चों को सेक्टर-40सी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में माथा टेकने ले गया, ताकि उनमें भक्ति के संस्कार जागे।
रजनी, सेक्टर-40 निवासी

मन को मिली सकारात्मक ऊर्जा
आज व्रत कर अच्छा लगा। सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर में बहुत अच्छी सजावट की हुई थी। महादेव की पूजा अर्चना करने से मन को एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
-राघव शर्मा, सेक्टर-30

भोलेनाथ के अच्छे से दर्शन किए
हर साल की तरह इस बार भी परिवार के साथ सेक्टर-30 शिव शक्ति मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। हमने अच्छे से दर्शन किए।
-साहिल, सेक्टर-30

हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी करते हैं भगवान शिव
शिव भगवान हमेशा भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं। सेक्टर-21 में प्राचीन शिव मंदिर में मेरी बहुत आस्था है। मेरा विश्वास है कि भगवान शिव के चरणों में पूरी आस्था से सिर झुकाने से हर मनोकामना पूरी होती है।
-सौम्य शिरीष, सेक्टर 21
दूध का प्रसाद बांटकर अच्छा लगा
सुबह से ही सेक्टर 21 प्राचीन शिव मंदिर में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भक्तों को दूध का प्रसाद बांटकर बहुत अच्छा लगा। हम हर साल भक्तों को प्रसाद बांटते हैं। -आरिक शर्मा, सेक्टर 21

बच्चों को धार्मिक उत्सव की महत्ता का पता लगना जरूरी
हम हर वर्ष महाशिवरात्रि पर घर पर पूजा कर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने आते है। बेटे में महाकाल की आस्था बनी रहे इसलिए उसे मंदिर लाते हैं और मिलकर पूजा करते हैं। इससे बच्चों को धार्मिक उत्सव की महत्ता के बारे में पता चलता है।
-निखिल, सेक्टर 21

महाशिवरात्रि से जुड़ी बचपन की यादें हुई ताजा
बचपन में महाशिवरात्रि के समय सेक्टर-18 के मंदिर आया करते थे और प्रसाद लेने के लिए उत्सुक रहते थे। आज बरसों बाद महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन कर अच्छा लग रहा है। मंदिर का सकारात्मक माहौल देखकर मन को शांति मिली है।
-नीलू, सेक्टर-18 निवासी

हर साल रखती हूं व्रत
हर साल महाशिवरात्रि पर मैं व्रत रखती हूं। इस दिन सुबह स्नान कर घर पूजा करते है और फिर शिव मंदिर में पूजा करते है। पूजा करके मन को सुकून मिलता है। आज अपने दोस्तों के साथ में दर्शन के लिए आई हूं।

-रजनी, सेक्टर 9
पूरा दिन मंदिर में रहता हूं शिव की भक्ति में लीन
शिवरात्रि का पूरा दिन मेरा मंदिर में गुजरता है। यहां पूजा, सत्संग में भाग लेता हूं और शिव की भक्ति में लीन रहता हूं। साल में दो बार मंदिर में इतना समय बिताता हूं जिसमें से एक दिन महाशिवरात्रि का है।
- राज जुनेजा, सेक्टर-66
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed