फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Better India publishes efforts of ASI Rajesh in 'Book of Hope'

उपलब्धि: द बेटर इंडिया ने एएसआई राजेश के प्रयास 'बुक ऑफ होप' में किए प्रकाशित, डीजीपी ने भी की सराहना

Wed, 01 Dec 2021 04:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 04:56 PM IST
सार

एएसआई राजेश ने पांच साल में दुनिया भर के महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 600 से अधिक लापता लोगों की खोज कर फिर से परिवारों से मिलवाया है।
 

विज्ञापन
The Better India publishes efforts of ASI Rajesh in 'Book of Hope'
haryana police

विस्तार

हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के एएसआई राजेश कुमार के प्रयासों और समर्पण भाव की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन द बेटर इंडिया ने एएसआई राजेश कुमार के प्रयासों को अपने नवीनतम प्रकाशन ‘बुक ऑफ होप‘ में प्रकाशित किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Farmer Protest: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर किसानों ने की विरोध की तैयारी तो पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन


डीजीपी पीके अग्रवाल ने भी राजेश की सराहना की है। एएसआई राजेश ने पिछले पांच साल में दुनिया भर के 20 राज्यों और तीन देशों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 600 से अधिक लापता लोगों की खोज कर फिर से परिवारों से मिलवाया है, जो किसी न किसी कारण बिछुड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः जींद: ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान दिल्ली में काबू, पुलिस ने दो लाख का इनाम किया था घोषित

डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि राजेश जैसे पुलिस कर्मियों ने जनसेवा करने की तर्ज पर अपने कर्तव्य से आगे बढ़ते हुए सक्रिय पुलिसिंग की एक मिसाल कायम की है। उल्लेखनीय है कि गार्जियन, गल्फ न्यूज, एशिया, विभिन्न भारतीय समाचार चैनलों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया सहित कई उल्लेखनीय व्यक्तित्वों और प्रकाशनों ने राजेश कुमार के नेक कार्यों व सराहनीय प्रयासों को मान्यता दी है।

यह भी पढ़ें ः कैप्टन-भाजपा के बीच दूरियां खत्म: मनोहर लाल ने बताया भाजपा और अमरिंदर का एक ही लक्ष्य-कांग्रेस की हार

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने भी गत वर्ष ट्वीट करते हुए लिखा था, भारत को ऐसे दयालु और बहादुर पुलिसकर्मियों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed