{"_id":"61a75bef0c794e1d2763ef9a","slug":"the-better-india-publishes-efforts-of-asi-rajesh-in-book-of-hope","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: द बेटर इंडिया ने एएसआई राजेश के प्रयास 'बुक ऑफ होप' में किए प्रकाशित, डीजीपी ने भी की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: द बेटर इंडिया ने एएसआई राजेश के प्रयास 'बुक ऑफ होप' में किए प्रकाशित, डीजीपी ने भी की सराहना
Wed, 01 Dec 2021 04:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:56 PM IST
सार
एएसआई राजेश ने पांच साल में दुनिया भर के महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 600 से अधिक लापता लोगों की खोज कर फिर से परिवारों से मिलवाया है।
विज्ञापन
haryana police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के एएसआई राजेश कुमार के प्रयासों और समर्पण भाव की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन द बेटर इंडिया ने एएसआई राजेश कुमार के प्रयासों को अपने नवीनतम प्रकाशन ‘बुक ऑफ होप‘ में प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः Farmer Protest: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर किसानों ने की विरोध की तैयारी तो पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
डीजीपी पीके अग्रवाल ने भी राजेश की सराहना की है। एएसआई राजेश ने पिछले पांच साल में दुनिया भर के 20 राज्यों और तीन देशों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 600 से अधिक लापता लोगों की खोज कर फिर से परिवारों से मिलवाया है, जो किसी न किसी कारण बिछुड़ गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः जींद: ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान दिल्ली में काबू, पुलिस ने दो लाख का इनाम किया था घोषित
डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि राजेश जैसे पुलिस कर्मियों ने जनसेवा करने की तर्ज पर अपने कर्तव्य से आगे बढ़ते हुए सक्रिय पुलिसिंग की एक मिसाल कायम की है। उल्लेखनीय है कि गार्जियन, गल्फ न्यूज, एशिया, विभिन्न भारतीय समाचार चैनलों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया सहित कई उल्लेखनीय व्यक्तित्वों और प्रकाशनों ने राजेश कुमार के नेक कार्यों व सराहनीय प्रयासों को मान्यता दी है।
यह भी पढ़ें ः कैप्टन-भाजपा के बीच दूरियां खत्म: मनोहर लाल ने बताया भाजपा और अमरिंदर का एक ही लक्ष्य-कांग्रेस की हार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने भी गत वर्ष ट्वीट करते हुए लिखा था, भारत को ऐसे दयालु और बहादुर पुलिसकर्मियों की जरूरत है।