फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contractor will give complete information to education department on portal

Chandigarh News: ठेकेदार की नहीं चलेगी मनमानी, पोर्टल पर शिक्षा विभाग को देनी होगी पूरी जानकारी

Fri, 30 Jun 2023 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 30 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

एजुकेशन डिपार्टमेंट आउटसोर्स पर्सन नाम से शुरू होने जा रहे पोर्टल पर ठेकेदार और कर्मचारियों की लॉगिन आईडी बनेगी। पोर्टल पर कर्मचारियों की वेतन संबंधी सब जानकारी ठेकेदार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Contractor will give complete information to education department on portal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग ने ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए राहत भरा निर्णय लिया है। ठेकेदार वेतन देने में हेराफेरी न करे और समय पर वेतन दे इसलिए विभाग नया पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही अब कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। इससे विभाग के अंतर्गत काम कर रहे 300 कर्मचारियों और 85 काउंसलरों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


एजुकेशन डिपार्टमेंट आउटसोर्स पर्सन नाम से शुरू होने जा रहे पोर्टल पर ठेकेदार और कर्मचारियों की लॉगिन आईडी बनेगी। पोर्टल पर कर्मचारियों की वेतन संबंधी सब जानकारी ठेकेदार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। ठेकेदार को इस पर वेतन की राशि से लेकर तारीख तक सब सम्मिलित करना होगा। कर्मचारियों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं होगी। अब तक कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर पर लग रही थी।
विज्ञापन

 

अगले 10 दिन में विभाग पोर्टल को जारी कर देगा। इससे कागजी काम सब खत्म हो जाएगा और वेतन को लेकर विभाग बेहतर निगरानी कर पाएगा। पोर्टल के जरिए तनख्वाह आवंटन प्रक्रिया में सरलता आएगी और विभाग के पास 24 घंटे डाटा उपलब्ध रहेगा। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

कर्मचारियों को पोर्टल नहीं जिम्मेदार अधिकारियों की जरूरत है जो उनकी शिकायतों पर कार्रवाई करे। वेतन को ऑनलाइन माध्यम से ही दिया जाता है फिर भी ठेकेदार कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह नहीं देते। कर्मचारियों की शिकायतें महीनों भर विभाग में पड़ी रहती हैं। जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती। - रणजीत मिश्रा, यूटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed