पंजाब: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- बसपा-शिअद का गठबंधन अवसरवादी, दिल्ली के स्कूल मॉडल पर खड़े किए सवाल
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को देशभर में पहला स्थान मिलने पर इसे अपनी सरकारी की उपलब्धि बताई। वहीं उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल पर सवाल खड़ा किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को शिअद और बसपा के बीच 25 साल बाद हुए गठबंधन को अवसरवादी बताया। स्वास्थ्य मंत्री ने कथित फतेह किट खरीद घोटाले पर भी अपनी सरकार का पक्ष रखा।
विस्तार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सरकारी स्कूलों की रैंकिंग पर सवाल उठा दिया है। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के खस्ताहाल स्कूलों को देश में नबंर वन दिखाना मोदी सरकार और अमरिंदर सिंह के बीच जुगलबंदी को दर्शा रहा है। सिसोदिया के इस बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने करारा पलटवार किया था। अब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेरा है।
Tell Sukhbir Badal to contest from Patiala if he thinks so. He should think that how many MLAs does his party has in Punjab today...Mere words won't serve any purpose, he'll know if he'll go to the field...This is an opportunist alliance: Punjab Health Minister Balbir Singh Sidhu pic.twitter.com/r4F9SY7SLH
— ANI (@ANI) June 13, 2021विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों की क्षमता में वृद्धि हुई है। हमने बुनियादी ढांचे में सुधार और प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की हैं। इन स्कूलों में पहले से ही अंग्रेजी पढ़ाई जा रही है। इसके अलावा तीन चार अन्य विदेशी भाषा को पढ़ाने का सुझाव दिया गया। इसका उद्देश्य अन्य देशों में बच्चों को आसानी ने रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
दिल्ली के स्कूल मॉडल पर खड़े किए सवालWhat happened to health model & education model in Delhi? If Modi had a say in the ranking, he would've placed UP, Haryana, Uttarakhand, Gujarat & MP in top ranks. Our govt has worked for health & education sectors from day 1. It's yielding good results: Punjab Minister BS Sidhu pic.twitter.com/lSsLAAaIXj
— ANI (@ANI) June 13, 2021
स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली सरकार पर सवाल खड़ा किया और कहा कि वहां का स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल का क्या हुआ? अगर रैंकिंग में मोदी की बात होती तो वह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश को शीर्ष पर रखते। हमारी सरकार ने पहले दिन से ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। इसके परिणाम भी सुखद आ रहे हैं।
बसपा-शिअद का गठबंधन अवसरवादीStrength of state's govt schools has increased. We're improving infrastructure, we've started pre-primary classes. English already being taught there, it has been suggested to teach 3-4 other languages too so that children find it easier to get jobs abroad: Punjab Min BS Sidhu
— ANI (@ANI) June 13, 2021
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन को अवसरवादी बताया। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को पटियाला से चुनाव लड़ने को कहें। उन्हें सोचना चाहिए कि पंजाब में आज उनके कितने विधायक हैं। केवल कहने से कुछ नहीं होता है। यह एक अवसरवादी गठबंधन है।
फतेह किट खरीद पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाबA massive scam in Fateh Kit is being alleged. Those alleging this should have some shame & see what they're doing...Our govt & officers did good work during COVID & worked transparently. We're now purchasing Fateh Kit at Rs 895. Our govt did nothing wrong: Punjab Min BS Sidhu pic.twitter.com/MRpq8LCZiU
— ANI (@ANI) June 13, 2021
पंजाब सरकार प्रदेश के कोरोना मरीजों को फतेह किट प्रदान कर रही है। अब विपक्षी दलों ने इसकी खरीद पर अनियमितता का आरोप लगाया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह आरोप लगाने वालों को शर्म आनी चाहिए और देखें कि वे क्या कर रहे हैं। हमारी सरकार और अधिकारियों ने कोरोना काल में बेहतरीन और पारदर्शी तरीके से काम किया। अब हम 895 रुपये में फतेह किट खरीद रहे हैं। हमारी सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया।