फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused of snatching the woman's earrings was arrested, the case was solved within 24 hours, the bike was also seized

Chandigarh News: महिला की बालियां झपटने का आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में ही सुलझा मामला, बाइक भी कब्जे में ली

Sat, 09 Nov 2024 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The accused of snatching the woman's earrings was arrested, the case was solved within 24 hours, the bike was also seized
चंडीगढ़। शहर में झपटमारी की वारदातों में काफी इजाफा हुआ है। बीते वीरवार काे सेक्टर-44 में बाइक सवार ने महिला के कानों से बालियां झपट लीं और फरार हो गया। पुलिस ने इस वारदात को 24 घंटे में सुलझाते हुए झपटमारी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी विक्रमजीत के रूप में हुई है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-44 निवासी शकुंतला ने बताया कि वह वीरवार दोपहर घर के पास सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक आया और उसके नजदीक आकर रूका। देखते ही देखते युवक ने बाइक रोकते ही उसके कानों में डली बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गया। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी विक्रमजीत एक दुकान पर हेल्पर का काम करता है। जांच टीम ने आरोपी से सोने की बालियां भी रिकवर कर लीं और जिस बाइक पर वारदात को अंजाम दिया गया था, वह भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed