फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'The Accidental Prime Minister' will not be released in Punjab says Sadhu Singh Dharamsot

एक्टर अनुपम खेर के लिए बुरी खबर, पंजाब में रिलीज नहीं होगी ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’

Wed, 02 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
'The Accidental Prime Minister' will not be released in Punjab says Sadhu Singh Dharamsot
the accidental prime minister

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को पंजाब में रिलीज नहीं किया जाएगा। यह दावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने किया है। उनका कहना है कि फिल्म में मनमोहन सिंह की छवि को खराब करके दिखाया गया है जबकि असलियत में ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह से बड़ा अर्थशास्त्री देश को कभी नहीं मिल सकता और न ही ऐसा कामयाब पीएम बीजेपी के पास हो सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर छवि खराब करने के लिए यह फिल्म बनाई है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका ने फिल्म को लेकर जालंधर में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने ईमानदार व देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह की छवि खराब करने के लिए एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म तैयार की है, मैं जल्द ही फेंकू पीएम तैयार करूंगा। गौरतलब है कि राजकुमार वेरका सियासी सक्रियता के बीच दिल परदेसी हो गया, सरबजीत समेत कई हिंदी और पंजाबी फिल्में बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed