फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Organizations Target Engineering students to make them sleeper cells

कश्मीरी छात्रों ने किए 5 बड़े खुलासे, बोले- इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा स्लीपर सेल

Sat, 13 Oct 2018 11:04 AM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 13 Oct 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Organizations Target Engineering students to make them sleeper cells
पुलिस हिरासत में कश्मीरी स्टूडेंट
जालंधर से पकड़े गए कश्मीरी छात्रों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। देश में आतंकवाद और आतंकी फैलाने के लिए एक खास तरीका अपनाया जा रहा है। ‘शरीयत या शहादत’ रशीद भट्ट उर्फ जाकिर मूसा नारे के जरिये युवाओं को उकसाकर अलकायदा के ओसामा बिन लादेन के पद चिन्हों पर चलने के लिए तैयार करता है।
विज्ञापन


खुद इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले जाकिर मूसा इंजीनियर स्टूडेंट्स को ही स्लीपर सेल बनाने में तरजीह देता है, क्योंकि उसको पता था कि आईटी व सोशल मीडिया की सही जानकारी होने के कारण ये छात्रउसके मिशन को आगे ले जा सकते हैं।  हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद 24 वर्षीय जाकिर मूसा ने युवाओं को आकर्षित किया है। वानी 2016 में मारा गया था।
विज्ञापन


मूसा मुख्य तौर पर अपने संगठन के लिए भर्ती पर फोकस कर रहा है। नौजवानों को हथियार उठाने के लिए उकसा रहा है। आईबी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों ने कोशुर कोकूर नाम के एक टेलीग्राम चैनल को पकड़ा। यह टेलीग्राम चैनल आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा था। इस चैनल के जरिए ओसामा बिन लादेन से जुड़े हुए तमाम मैसेज घाटी के युवाओं को जिहाद के नाम पर रेडिकलाइज करने के लिए भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं अंसार-गजवत-उल-हिंद भी घाटी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने में जुटा हुआ था।

पंजाब में कई स्लीपर सेल तैयार किए गए हैं

Terrorist Organizations Target Engineering students to make them sleeper cells
पुलिस हिरासत में कश्मीरी स्टूडेंट
कश्मीर लाइफ के नाम से चलने वाले ट्विटर अकाउंट भी खुफिया एजेंसियों ने पकड़ा है। वलहया कश्मीर नाम का एक टेलीग्राम ग्रुप घाटी के युवाओं को आईएसआईएस से जुड़े कंटेंट पोस्ट कराने में जुटा है, जिसके जरिए पंजाब में भी कई स्लीपर सेल को तैयार किया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर जैश और अल कायदा के ऑडियो वीडियो मैसेज, हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार-गजवत-उल-हिंद के टेलीग्राम व ट्विटर के संदेश भी पकड़े, जिससे आईबी को पंजाब में अंसार-गजवत-उल-हिन्द के स्लीपर सेल होने का पता चला। जालंधर से गिरफ्तार तीनों कश्मीरी आतंकी विद्यार्थियों के हैंडलर सोहेल को भी जालंधर पुलिस ने जेएंडके पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है।

अब पुलिस सोहेल से जाकिर मूसा का राज उगलवाने की तैयारी कर रही है। जाकिर मूसा पढ़ाई के साथ खेल में भी अच्छा था और स्टेट लेवल कैरम चैंपियनशिप में उसने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन बाद में वह घाटी में कई नौजवानों के लिए नायक की तरह उभरने लगा और जालंधर में गिरफ्तार आतंकी इसी कारण सोहेल व जाकिर मूसा के संपर्क में आए।

तीनों कश्मीरी आतंकी स्टूडेंट के छह साथी हिरासत में

Terrorist Organizations Target Engineering students to make them sleeper cells
arrest chandigarh
जेएंडके पुलिस की सहायता से जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकियों के हैंडलर सोहेल को अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा जालंधर में गिरफ्तार तीनों कश्मीरी आतंकवादियों के छह साथी विद्यार्थी भी हिरासत में लिए गए हैं। इन्हें हरबंस नगर इलाके से दबोचा गया। इससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि अभी पूछताछ की जा रही है, कुछ कहना जल्दबाजी होगा। शुक्रवार को गिरफ्तार आतंकवादियों से दिन भर दोबारा एजेंसियों ने पूछताछ की, जिसमें पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम भी थी। पुलिस ने गिरफ्तार बीटेक (सिविल) दूसरे सेमेस्टर के छात्र जाहिद गुलजार पुत्र गुलजार अहमद रादर, मोहम्मद इदरीश शाह उर्फ नदीम व यूसुफ रफीक भट्ट से एजेंसियों के अधिकारियों ने गहनता से पूछताछ की और जालंधर में उनके निकटवर्ती साथियों का ब्यौरा भी लिया।

मिले इनपुट के आधार पर दोपहर बाद पुलिस टीम ने सेंट सोल्जर कालेज के निकट स्थित हरबंस नगर विरदी कालोनी से छह कश्मीरी विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया, जिनसे गहन पूछताछ की गयी। पता चला है कि इन विद्यार्थियों का संपर्क गिरफ्तार तीनों आतंकवादियों से है। ऐसी आशंका है कि इनमें कोई स्लीपर सेल का सदस्य हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed