{"_id":"5f1133fa8ebc3e6374562f52","slug":"terrorist-gurpatwant-singh-pannu-efforting-for-voter-ragistration-for-referendum-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई साजिशः पंजाब में 'रेफरेंडम 2020' की हवा निकली, आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने की है बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई साजिशः पंजाब में 'रेफरेंडम 2020' की हवा निकली, आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने की है बड़ी घोषणा
Fri, 17 Jul 2020 10:52 AM IST
खुशबू गोयल
अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:52 AM IST
सार
- 19 जुलाई को दिल्ली में रेफरेंडम 2020 के लिए होगी अरदास
- ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब और शीश गंज साहिब में
- अरदास के बाद होगी मतदाता पंजीकरण की शुरुआत
- डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष बोले-संविधान अनुसार करें संघर्ष
विज्ञापन
गुरपतवंत सिंह पन्नू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रेफरेंडम 2020 की हवा निकल गई, इसलिए आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने नई साजिश रचते हुए एक बड़ी घोषणा कर दी है।
चार जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास कर रेफरेंडम 2020 के लिए मतदाता पंजीकरण शुरू करने में असफल रहे सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के कानूनी सलाहकार आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब एक नई साजिश रची है। पन्नू ने 19 जुलाई को दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब और शीश गंज साहिब में अरदास करने के बाद रेफरेंडम 2020 के लिए मतदाता पंजीकरण की शुरुआत करने की घोषणा की है।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने कहा है कि दिल्ली को खालिस्तान बनाने की धमकी देने वाला आतंकी पन्नू आईएसआई के एजेंडे पर काम कर रहा है। आईएसआई के इशारे पर अमेरिका में बैठकर एसएफजे को संचालित कर पन्नू देश को तोड़ने की साजिश रच रहा है।
अलर्टः पाकिस्तान बॉर्डर पर जीरो टॉलरेंस के आदेश, एलओसी पर और ज्यादा बिगड़ सकते हैं हालात
विज्ञापन
इससे सिखों का कोई भला नहीं होने वाला। हैरानी है, जिसने अपनी दाढ़ी व केशों पर उस्तरा चला रखा है, वह आतंकी सिख राज के दावे कर रहा है। यदि पन्नू को खालिस्तान की स्थापना करनी है तो वह पहले भारत आए। भारतीय संविधान के अनुसार संघर्ष करे। जिस प्रकार अलगाववादी नेता सिमरनजीत सिंह मान व दल खालसा खालिस्तान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
गोपाल चावला ने जीके को दी खिलाफ न बोलने की चेतावनी
मंजीत सिंह जीके द्वारा रेफरेंडम 2020 का विरोध करने पर पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव व खालिस्तानी समर्थक गोपाल चावला ने उन्हें चेतावनी दी है। एक मिनट 44 सेकेंड का एक वीडियो संदेश भेजकर चावला ने जीके को चेतावनी दी है कि वह रेफरेंडम 2020 का विरोध न करे। साथ ही पाकिस्तान के विरुद्ध बयानबाजी न करने की भी चेतावनी दी।