फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terror module busted by Punjab police

आतंक के गठजोड़ का पर्दाफाश, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Terror module busted by Punjab police
2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार - फोटो : demo pic
पंजाब के धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सदस्यों सहित कई राजनीतिक नेताओं को निशाने पर रखने वाले एक यूरोपीय आतंकवादी संगठन से संबंधित दो संदिग्ध आतंकियों को मंगलवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बटाला में बल्ल के निवासी पलविंदर सिंह उर्फ घोड़ू और बटाला के ही पूरियां मोहल्ले के निवासी संदीप कुमार उर्फ कालू उर्फ शिंदा को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक हुई जांच से पता चला है कि इन दोनों संदिग्ध आतंकवादियों को पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का कार्य सौंपा गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। बरामद गोला-बारूद में दो मैगजीन और 13 कारतूसों सहित एक 9 एमएम पिस्टल, 4 मैगजीन और 33 कारतूस, 32 बोर के दो पिस्टल और एक 12 बोर की देसी राइफल शामिल है।
विज्ञापन


इस आतंकवादी संगठन को जर्मनी से शमिंदर सिंह उर्फ शैरी द्वारा चलाया जा रहा है जोकि बेल्जियम में रह रहे अन्य आतंकवादियों, जिनमें लुधियाना के मोही गांव से संबंधित जगदीश सिंह भूरा भी शामिल है, के साथ संपर्क में बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कई दूसरे मामलों में भी थी तलाश

Terror module busted by Punjab police
2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार - फोटो : demo pic

यूरोप के विभिन्न देशों से संबंध रखने वाले यह आतंकी राज्य में आतंकवादी गतिविधियों को शह देने के आरोप में पंजाब के कई पुलिस थानों में दर्ज आपराधिक मामलों में भी वांछित हैं। पुलिस ने शैरी की मां जसविंदर कौर निवासी गांव बल्ल थाना सदर बटाला को भी गिरफ्तार किया है, जिससे दो हथियार बरामद हुए हैं। यह हथियार शैरी के कहने पर उचित मौके पर दिए जाने थे। जसविंदर ने पुलिस को बताया कि शैरी कई बार पंजाब आया था। 

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि संदीप कुमार ने वर्ष 2008-09 के दौरान गुरदासपुर जेल में सजा काटी थी। इस दौरान वह शैरी और अन्य अपराधियों व गैंगस्टरों के संपर्क में आया। शैरी द्वारा जर्मनी से घोड़ू एवं कालू को मदद एवं समर्थन दिया जा रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed