फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tension between AAP and Congress continues in Punjab despite alliance in center

Punjab: केंद्र में साथ आए आप और कांग्रेस, पंजाब में तल्खी बरकरार, कांग्रेस नेता बोले-खुद के दम पर जीतेंगे

Sun, 03 Sep 2023 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 10:33 AM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस आप को हर कदम पर घेर रही है। कांग्रेस के प्रताप बाजवा, सुखपाल खैरा और अमरिंदर राजा वड़िंग अलग-अलग से आप को टारगेट कर रहे हैं। वहीं सीएम मान भी करप्शन के मामले में कांग्रेसी नेताओं को बख्शने के मूड में नहीं हैं।

विज्ञापन
Tension between AAP and Congress continues in Punjab despite alliance in center
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

'इंडिया' (आईएनडीआईए) की बैठक में 30 सितंबर से पहले सीटों के आवंटन पर फैसला लेने के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया गया है, लेकिन पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच तल्खी बरकरार है। एक तरफ सूबे में दोनों सियासी नेताओं में ठनी है, वहीं दूसरी ओर केंद्र के दोनों पार्टियों के हाईकमान में बात बनी हुई दिख रही है। कांग्रेस के नेता बोल रहे हैं कि वह खुद के दम पर पंजाब में सीटें जीत सकते हैं। कांग्रेस के प्रधान व नेता प्रतिपक्ष खुलेआम कह रहे हैं कि पंजाब में गठबंधन नहीं होगा।

विज्ञापन


2024 में एनडीए का सामना करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में राष्ट्रीय स्तर पर 30 सितंबर से पहले सीटों के गठबंधन को लेकर एक राय बनाई गई है, लेकिन पंजाब में दोनों तरफ से तलवारें अभी भी खिंची हुई हैं। दूर दूर तक आप व कांग्रेसी नेता एक मंच पर आने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पीएसईबी की किताबों के कवर पेज का डिजाइन बनाएं और जीतें पांच हजार रुपये, बोर्ड आयोजित करेगा मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने वाली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है और न ही होगा। हमने राष्ट्रीय नेताओं को जमीनी हालात से अवगत करवा दिया है। सूबे में कांग्रेस का कैडर खत्म हो जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष में है और भाजपा व अकाली दल दूर दूर तक नहीं हैं। आप से समझौता किये बगैर भी कांग्रेस आसानी से सीटें जीत जाएगी और आईएनडीआईए का हिस्सा भी बने रहेंगे। आप से समझौते के लिए ऊपर से भी कोई संदेश नहीं है।

सीएम मान भी नहीं बख्शने के मूड में
पंजाब में कांग्रेस आप को हर कदम पर घेर रही है। कांग्रेस के प्रताप बाजवा, सुखपाल खैरा और अमरिंदर राजा वड़िंग अलग-अलग से आप को टारगेट कर रहे हैं। वहीं सीएम मान भी करप्शन के मामले में कांग्रेसी नेताओं को बख्शने के मूड में नहीं हैं। कई नेताओं की फाइलें विजिलेंस कार्यालय में जांच के लिए खुली हुई हैं। हाल ही में पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यही कारण है कि कांग्रेस और आप में ठनी हुई है। 

एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि हम तो दिल्ली में जाकर साफ कह आए हैं कि आज हम हर स्टेज पर आप सरकार की पोल खोल रहे हैं और यह कोई ट्यूबवेल नहीं है कि बटन चलाओ और पानी चल पड़े। हम लोगों को क्या उत्तर देंगे? आज एकदम से हम मंच कैसे सांझा कर सकते हैं। दोनों पार्टी अलग अलग लड़ती हैं तो भी हम अच्छी सीट जीतकर आएंगे।


सूबे की अलग से कमेटी बनेगी : कंग
वहीं आप के कार्यकारी प्रधान मास्टर बुध राम का कहना है कि पार्टी की तरफ से कोई फैसला नहीं हुआ है। फिलहाल वह इस विषय पर कुछ बात नहीं कर सकते हैं और उनको अधिक जानकारी भी नहीं है। पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस व आप आईएनडीआईए का हिस्सा हैं। अभी राष्ट्रीय स्तर पर कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन शुक्रवार को ही हुआ है। सूबे की अलग से को-आर्डिनेशन कमेटी बनेगी, उसके बाद तस्वीर साफ होगी।

पंजाब में समझौता नहीं होगा: रंधावा
राजस्थान के इंचार्ज व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा का कहना है कि पंजाब कांग्रेस एकजुट है, पंजाब में समझौता नहीं होगा और राजस्थान में भी नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed