फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab School Education Board decided to organize competition for design of cover pages of books

Punjab: पीएसईबी की किताबों के कवर पेज का डिजाइन बनाएं और जीतें पांच हजार रुपये, बोर्ड आयोजित करेगा मुकाबला

Sun, 03 Sep 2023 08:20 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा,अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित शर्मा,अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 08:20 AM IST
सार

बोर्ड द्वारा 145 टाइटल की किताबें प्रकाशित की जाती हैं। इनके कवर पेज के लिए यह मुकाबला होगा। डिजाइन पाठय पुस्तक के विषय से संबंधित होना चाहिए। आवेदकों को 30 सितंबर तक अपने डिजाइन पीएसईबी को डिजिटल फार्मेट यानी जेपीजी या पीएनजी फार्मेट में भेजने होंगे।

विज्ञापन
Punjab School Education Board decided to organize competition for design of cover pages of books
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी )द्वारा प्रकाशित की जाने वाली किताबों के कवर पेज का डिजाइन अब लोग तैयार करेंगे। यह संभव होने जा रहा है पीएसईबी की नई पहल के तहत। पीएसईबी ने किताबों के कवर पेज के डिजाइन के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


मुकाबले में जो डिजाइन पहले नंबर पर चुना जाएगा, उससे पीएसईबी द्वारा किताबों का कवर पेज बनाया जाएगा और आवेदक को पांच हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी लोगों को पीएसईबी को एक हल्फनामा देना होगा। इसमें उन्हें साफ लिखना होगा कि वह पीएसईबी को अपना डिजाइन भेज रहे हैं। अगर इसे पीएसईबी अपनी किताब के कवर पेज का डिजाइन बनाती है, तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा।
विज्ञापन


टैलेंट को प्रोत्साहित करने की कोशिश
पीएसईबी की तरफ से शिक्षकों, विद्यार्थियों और कलाकारों के टैलेंट को उत्साहित करने के लिए पहली बार इस तरह का मुकाबला करवाया जा रहा है। 

145 किताबें प्रकाशित करता है बोर्ड
बोर्ड द्वारा 145 टाइटल की किताबें प्रकाशित की जाती हैं। इनके कवर पेज के लिए यह मुकाबला होगा। डिजाइन पाठय पुस्तक के विषय से संबंधित होना चाहिए। आवेदकों को 30 सितंबर तक अपने डिजाइन पीएसईबी को डिजिटल फार्मेट यानी जेपीजी या पीएनजी फार्मेट में भेजने होंगे। इसके बाद बोर्ड के माहिरों की कमेटी सारे डिजाइनों का मूल्याकंन करेगी। इसमें जो सबसे बढि़या डिजाइन कमेटी को लगेगा, उसे किताबों का कवर पेज बनाया जाएगा। कवर पर उसे तैयार करने वाले का नाम भी प्रकाशित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसईबी सचिव का कहना है कि यह लोगों के पास अपनी कला को दूर तक पहुंचाने का सबसे बढ़िया मौका है। याद रहे कि पीएसईबी द्वारा तैयार की जाने वाली किताबों को राज्य के करीब 35 लाख विद्यार्थियों द्वारा पढ़ा जाता है। ऐसे में पीएसईबी की कोशिश विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक मंच देना है।

ऐसे भेजना होगा आपको डिजाइन
आवेदकों को अपना डिजाइन पीएसईबी को भेजते समय अपना नाम, पूरा पता और स्कूल का विवरण भेजना होगा। यह डिजाइन आवेदकों को बोर्ड दवारा तय ईमेल आईडी material.pseb@gmail.com पर भेजना होगी। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01725227184 से हाजिस की जा सकती है। बोर्ड अधिकारियों को उम्मीद है कि यह मुकाबला काफी बढि़या रहेगा। बोर्ड के पास मुकाबले से कई आइडिया आएंगे।


फरवरी तक किताबें तैयार करने की तैयारी
पंजाब के स्कूलों में नया सेशन अप्रैल में शुरू होता है। नए सेशन शुरू होने में करीब आठ महीने शेष हैं। लेकिन पीएसईबी पूरी रणनीति के साथ इस काम में जुट गई है। क्योंकि शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस साफ कर चुके हैं कि सेशन की शुरूआत से किताबें बच्चों को मिलनी चाहिए। ऐसे में फरवरी तक किताबें तैयार कर बोर्ड उन्हें पहल के आधार पर स्कूलों में पहुंचाएगा। इस साल पहली बार अप्रैल में स्कूलों में किताबें पहुंची थी। इतना ही नहीं कुछ जगह खामियां मिली थी। इस पर कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed