{"_id":"5e1243d18ebc3e87d30c6964","slug":"ten-thousand-candidates-took-ies-exam-in-25-centers-of-the-city-chandigarh-news-pkl3621885114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 25 सेंटरों में दस हजार परीक्षार्थियों ने दी आईईएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 25 सेंटरों में दस हजार परीक्षार्थियों ने दी आईईएस परीक्षा
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के 25 परीक्षा सेंटरों में रविवार को दस हजार परीक्षार्थियों ने आईईएस की प्रीलिम्स परीक्षा दी। इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की यह परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएसई) की ओर से आयोजित करवाई गई थी। हर सेंटर पर सुरक्षा और नकल को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा सेंटर में एंट्री से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी का चैंकिंग की र्गई। पेपर-1 का समय सुबह 9:50 बजे और पेपर-2 का समय दोपहर 1:50 था। परीक्षा के समय से 10 मिनट पहले ही एंट्री बंद कर दी गई।
यूपीएसई की ओर से सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए रविवार को आईईएस की परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस बार यूपीएसई ने आईईएस के लिए 495 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा की है। आईईएस की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की र्गई। पहले चरण की परीक्षा पेपर -1 का समय 2 घंटे था। इसमें परीक्षार्थियों से सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे गए। पहले चरण में सौ प्रश्न थे और सभी के दो-दो अंक (कुल 200 अंक) थे। दूसरे चरण के पेपर-2 में 150 प्रश्न पूछे गए। जिसके 300 अंक थे। यह परीक्षा 3 घंटे तक चली। इसमें परीक्षार्थी की ओर से चुने गए इंजीनियरिंग विषय से संबंधित प्रशन पूछे गए थे। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों वैकल्पिक थे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक तिहाई नैगेटिव मार्किंग थी। प्रीलिम्स में चयनित परीक्षार्थियों का 28 जून को मेन्स पेपर होगा।