Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ten gamblers caught on charges of gambling in Chandigarh

जुआ खेलने के आरोप में दस जुआरी पकड़े

Thu, 28 Jan 2021 02:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Ten gamblers caught on charges of gambling in Chandigarh
चंडीगढ़। शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में दस लोग पकड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39,560 रुपये बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने धनास वासी सिमरनजीत सिंह, प्रताप, रवि, कन्हैया लाल, राजकुमार, जितेंद्र, बापूधाम वासी अमरजीत, मोहाली वासी गुरप्रीत सिंह, ढकोली वासी राकेश कुमार और सेक्टर-19 वासी संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 थाना पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-7 स्थित एससीओ नंबर-32 के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी गुरप्रीत सिंह, राकेश कुमार व संजीव कुमार को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 36 हजार रुपये बरामद किए। वहीं दूसरी तरफ उक्त थाना क्षेत्र पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित बरसाती ढाबा के पास से जितेंद्र और अमरजीत को दबोचा। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 970 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

इसके अलावा सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास के रामलीला मैदान के पास से सिमरनजीत और प्रताप को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर कब्जे से 1430 रुपये बरामद किए है। वहीं उक्त क्षेत्र थाना पुलिस ने धनास के तोबा कच्ची कॉलोनी के पास से रवि, कन्हैया और राजकुमार को जुआ खेलने के आरोप में दबोचकर कब्जे से 1160 रुपये बरामद किया। हालांकि पकड़े गए सभी आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed