{"_id":"641dff29639487604b0b66f4","slug":"temprature-dropped-five-degrees-due-to-rain-chandigarh-news-c-16-pkl1043-96308-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: झमाझम बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: झमाझम बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। शाम तक करीब 4.2 एमएम पानी गिरा, जिसकी वजह से शहर के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम को मौसम बेहद सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी हल्के बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।शुक्रवार को पहले से ही बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन सुबह के समय धूप निकल गई थी। सुबह करीब 11 बजे मौसम बदल गया और दोपहर 12 बजे के करीब बूंदाबांदी के बाद बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 4.2 एमएम पानी गिरा है। इसका असर शहर के तापमान पर पड़ा है और अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री नीचे आ गया है। विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। अब शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार इस बार सीजन में औसत से 149 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है। शहर में एक मार्च से अब तक 40.6 एमएम पानी गिरा है।
आज कैसा रहेगा मौसम
दिन के समय में बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम साफ रहेगा। धूप निकलेगी लेकिन तापमान सामान्य से कम रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज कैसा रहेगा मौसम
दिन के समय में बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम साफ रहेगा। धूप निकलेगी लेकिन तापमान सामान्य से कम रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन