फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperatures rise by 1.5 degrees in Punjab, weather to be dry from today

Chandigarh News: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पाकिस्तान ने रची पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश

Thu, 05 Jun 2025 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Temperatures rise by 1.5 degrees in Punjab, weather to be dry from today
-भारत में खालिस्तान समर्थित आंदोलन को हवा दे रहे 250 सोशल मीडिया अकाउंट
विज्ञापन

----
विशाल पाठक
चंडीगढ़। पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के बहाने पाकिस्तान ने अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची है।
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में आईएसआई खालिस्तान समर्थित आंदोलन को हवा दे रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक्स पर ऐसे 250 अकाउंट चिह्नित किए गए हैं, जो ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर भारत सरकार के विरोध और खालिस्तान समर्थित मंसूबों के लिए चरमपंथियों को एकजुट कर रहे हैं। एनआईए इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की दिनरात निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

यही नहीं ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर दुनिया भर में खालिस्तान समर्थित ग्रुपों के जरिये भारत के विरोध और रोष पैदा करने के लिए एजेंडा तैयार किया गया है। यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, वैंकूवर और दुनिया के अन्य देश में खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की मदद से आंदोलन को हवा दी जा रही है। ये 250 सोशल मीडिया अकाउंट यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, वैंकूवर, कनाडा और अन्य जगहों के आईपी एड्रेस से ऑपरेट किए जा रहे हैं। इन सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर इन जगहों पर खालिस्तान समर्थित संगठनों को यह जिम्मेदारी दी जा रही है कि वह बरसी वाले दिन जगह-जगह जनमत संग्रह करें, रैली निकालें और भारत सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील को नहीं मिल रहा समर्थन
केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार एक्स पर ऑपरेट किए जा रहे इन 250 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर चलाए गए इस अभियान को ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है। 70.2 प्रतिशत लोगों ने भारत के खिलाफ चलाए जा रहे एजेंडे का विरोध किया है। केवल 29.8 प्रतिशत लोग ही समर्थन कर रहे हैं। वहीं, 6 जून को सिख्स फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जालंधर के फिल्लौर के राधा स्वामी कॉलोनी में स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने और उसके स्वरूप को बिगाड़ने की जिम्मेदारी ली है। उसने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं के स्वरूप बिगाड़ने की चुनौती दी है। सिख्स फॉर जस्टिस भी भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed