फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature Risen in Punjab due to lack of Rain

फिर तपने लगा पंजाब: बरसात की कमी से पारा पहुंचा 40 पार, आगे दो दिन तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Tue, 16 Jul 2024 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 09:51 AM IST
सार

मानसून के आगमन के बावजूद पंजाब झमाझम बरसात के लिए तरस रहा है। लगातार मौसम शुष्क बने रहने से पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे यह सामान्य से 3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Temperature Risen in Punjab due to lack of Rain
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में बरसात की कमी से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसी के चलते एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। पठानकोट का तापमान सबसे अधिक 40.3 डिग्री पहुंच गया है। तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है और यह औसत से 3.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार व वीरवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकेगी और बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, लुधियाना का 36.6 डिग्री, पटियाला का भी 36.6 डिग्री, पठानकोट का सबसे अधिक 40.3 डिग्री, बठिंडा का 38.4, बरनाला का 37.0, फिरोजपुर का 37.2, जालंधर का 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री, लुधियाना का 28.4, पटियाला का 29.9, पठानकोट का 27.8, बठिंडा का 30.5, एसबीएस नगर का सबसे कम 25.3 डिग्री, जालंधर का 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में अब तक सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश दर्ज 

जुलाई महीने में पंजाब में अब तक सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक 45.4 डिग्री की सामान्य बारिश के मुकाबले 77.1 एमएम की बारिश हुई है। बरनाला, फरीदकोट, मानसा, मुक्तसर व तरनतारन में सामान्य से अधिक बारिश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed