{"_id":"6695f50f94b9d7c57b035458","slug":"temperature-risen-in-punjab-due-to-lack-of-rain-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तपने लगा पंजाब: बरसात की कमी से पारा पहुंचा 40 पार, आगे दो दिन तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तपने लगा पंजाब: बरसात की कमी से पारा पहुंचा 40 पार, आगे दो दिन तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
Tue, 16 Jul 2024 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:51 AM IST
सार
मानसून के आगमन के बावजूद पंजाब झमाझम बरसात के लिए तरस रहा है। लगातार मौसम शुष्क बने रहने से पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे यह सामान्य से 3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
पंजाब में बरसात की कमी से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसी के चलते एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। पठानकोट का तापमान सबसे अधिक 40.3 डिग्री पहुंच गया है। तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है और यह औसत से 3.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने बुधवार व वीरवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकेगी और बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, लुधियाना का 36.6 डिग्री, पटियाला का भी 36.6 डिग्री, पठानकोट का सबसे अधिक 40.3 डिग्री, बठिंडा का 38.4, बरनाला का 37.0, फिरोजपुर का 37.2, जालंधर का 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री, लुधियाना का 28.4, पटियाला का 29.9, पठानकोट का 27.8, बठिंडा का 30.5, एसबीएस नगर का सबसे कम 25.3 डिग्री, जालंधर का 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।