फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature risen in Chandigarh

हाय हाय गर्मी: अप्रैल के पहले हफ्ते में ही दिखा पारे का राैद्र रूप, माैसम विभाग की चेतावनी से हो जाएं सतर्क

Mon, 07 Apr 2025 08:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 08:26 AM IST
सार

चंडीगढ़ में 10 अप्रैल तक तापमान 39 से 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा, जबकि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को भी पार कर सकता है। इसके अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान चंडीगढ़ में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

विज्ञापन
Temperature risen in Chandigarh
अगले कुछ दिन और बढ़ेगा तापमान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

चंडीगढ़ में गर्मी ने अप्रैल की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

विज्ञापन


लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार से हीट वेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि, 11 अप्रैल के बाद मौसम के बदलने और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वेज खाने में निकली हड्डियां: नवरात्र का व्रत... शाकाहारी खाने में चिकन... जीरकपुर के सेठी ढाबे में खूब हुआ बवाल, Video
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिनभर चली गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना जताई है।  

रात के तापमान में होने लगी बढ़ोतरी

अधिकतम के साथ अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जो न्यूनतम तापमान कुछ दिन पहले सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा था, वह अब लगभग सामान्य के करीब पहुंच गया है। धीरे-धीरे तापमान 15-16 डिग्री से 18 डिग्री तक पहुंच गया है और अगले तीन दिनों में यह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे रात के समय में भी लोगों को गर्मी महसूस होने लगेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी समय से पहले ही तेज हो गई है।

11 अप्रैल को बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अप्रैल से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 10 अप्रैल के बाद हल्के बादल छा सकते हैं।

आने वाले दिनों का तापमान

तारीख         अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान
07 अप्रैल            38                    19
08 अप्रैल            39                    21
09 अप्रैल            39                    22
10 अप्रैल            37                    22
11 अप्रैल            36                    21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed